ePaper

टीम इंडिया का ऐसा दबदबा कि कोई टीम नहीं दे सकती टक्कर, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने की तारीफ

Updated at : 30 Oct 2023 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया का ऐसा दबदबा कि कोई टीम नहीं दे सकती टक्कर, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने की तारीफ

Lucknow: India's bowler Jasprit Bumrah celebrates the wicket of England's batter Dawid Malan during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow, Sunday, Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_29_2023_000479A)

टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की हर ओर से तारीफ हो रही है. भारत ने अब तक अपने सभी छह मुकाबले दमदार तरीके से जीते हैं. भारत सेमीफाइनल में पहुंचने से बस एक जीत दूर है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया की तारीफ की है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में भारत लीग चरण में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है. भारत ने अपने सभी छह मुकाबले शानदार ढंग से जीते हैं. पहले दो मुकाबले में स्टार ओपनर शुभमन गिल चूक गए. उसके बाद हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए, लेकिन टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई है.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है. लेकिन टीम का ऐसा दबदबा है कि उसे अब तक किसी विपक्षी से कड़ी टक्कर नहीं मिली है.

undefined

स्मिथ ने सोमवार को यहां एक विशेष साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भारत ने इतना प्रभावशाली प्रदर्शन किया है कि अभी तक टूर्नामेंट में उसे कड़ी टक्कर नहीं मिली है.

undefined

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम के 230 रन बनाने के बाद लगा कि वे मुश्किल में है लेकिन वह पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी. उन्होंने अब तक पूरा दबदबा बनाया है.

undefined

स्मिथ ने यह स्वीकार किया कि एक टीम के रूप में भारत पिछले कुछ वर्षों से घरेलू मैदान पर एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी रहा है. उन्होंने कहा, ‘घरेलू मैदान पर भारत को हराना हमेशा कठिन होता है. वे अपनी परिस्थितियों में बहुत अच्छा खेलते हैं. आपके पास संतुलन है. तेज और स्पिन गेंदबाजी का शानदार मिश्रण है. आपने अपनी सभी खामियों को दूर किया है.’

undefined

दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल कप्तान रहे स्मिथ ने कहा कि हार्दिक के चोटिल होने से भारतीय टीम का संतुलन थोड़ा गड़बड़ा गया है. उन्होंने कहा, ‘इस समय एक चिंता यह है कि हार्दिक पंड्या की चोट के कारण आप एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेल रहे हैं. इससे उन्होंने थोड़ा सा संतुलन खो दिया है जो हार्दिक टीम में लाते हैं.’

undefined

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘किसी टीम के खिलाफ अगर आपने तीन-चार विकेट जल्दी गंवा दिए तो आप एक बल्लेबाज की कमी महसूस करोगे.’ स्मिथ ने कहा, ‘भारतीय टीम और इंडियन प्रीमियर लीग को देखें तो आपके पास ऐसे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है जो इन परिस्थितियों से निपटने का तरीका ढूंढ सकते हैं.’

undefined

भारतीय टीम के मैचों में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरे रहे हैं. स्मिथ ने कहा कि भारतीय टीम ने प्रशंसकों की उम्मीदों का दबाव हावी नहीं होने दिया है. उन्होंने कहा, ‘भारत में खेलने का दबाव उन पर हावी नहीं हुआ है.’ उन्होंने कहा कि इस विश्व कप में भारत के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकाई है.

undefined

स्मिथ कहा, ‘भारत के पास दो शानदार स्पिनर के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे कमाल के तेज गेंदबाज हैं. ये काफी आक्रामक गेंदबाजी इकाई है और किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने की क्षमता रखती है.’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola