ePaper

टीम इंडिया ने 20 साल बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चटाई धूल, रोहित, सूर्या के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

Updated at : 30 Oct 2023 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया ने 20 साल बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चटाई धूल, रोहित, सूर्या के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

Lucknow: India's Ravindra Jadeja with KL Rahul and others celebrates the wicket of England's Chris Woakes during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_29_2023_000593B)

भारत ने वर्ल्ड कप में इग्लैंड को 20 साल बाद हराया है. भारत ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड 100 रनों से हार गया. भारत की इंग्लैंड पर यह काफी बड़ी जीत है. भारत का इस वर्ल्ड कप में यह पहली पारी का सबसे छोटा स्कोर है.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत दर्ज की है. एक लो स्कोरिंग मैच में भारत ने इंग्लैंड को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में धूल चटाई है. वर्ल्ड कप में भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड को धूल चटाई है.

undefined

इससे पहले भारत ने 2003 में इंग्लैंड को आखिरी बार वर्ल्ड कप में हराया था. भारत और इंग्लैंड वर्ल्ड कप में अब तक 10 बार भिड़ चुके हैं. जिसमें पांच बार भारत जीता है और चार बार इंग्लैंड की टीम विजयी हुई है. एक मुकाबला टाई रहा है.

undefined

अब मैच की बात करें तो एक चुनौतीपूर्ण पिच पर रोहित शर्मा की 87 रन की शानदार पारी के बाद, रविवार को लखनऊ में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर विश्व कप में लगातार छठी जीत दर्ज की.

undefined

कप्तान रोहित (101 गेंदों पर 87 रन) के विशेष प्रयास के बिना यह जोरदार जीत संभव नहीं थी. सूर्यकुमार यादव (49) ने डेथ ओवरों में जरूरी रन जुटाकर भारत को नौ विकेट पर 229 रन तक पहुंचाया.

undefined

मोहम्मद शमी (4/22) और जसप्रीत बुमराह (3/32) ने गेंद से अजेय मेजबान टीम का दिल जीत लिया. इंग्लैंड के बल्लेबाज एक और बार खराब प्रदर्शन के साथ 34.5 ओवर में 129 रन पर आउट हो गए और भारत यह मुकाबला 100 रनों से जीत गया. इंग्लैंड की यह छह मैचों में पांचवीं हार है.

undefined

इंग्लैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है जबकि टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम भारत अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है. सामान्य से कम स्कोर खड़ा करने के बाद भी इंग्लैंड की बल्लेबाजी इकाई पर दबाव बनाने के लिए भारत को शुरुआती विकेटों की जरूरत थी.

undefined

बुमराह और शमी ने मिलकर निर्णायक झटका दिया. जिससे 10वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 39 रन हो गया. बुमराह ने डेविड मालन (16) और जो रूट (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया. जबकि शमी ने जॉनी बेयरस्टो (14) और बेन स्टोक्स (0) को आउट किया.

undefined

मोहम्मद शमी ने एक बार फिर सभी को प्रभावित किया और साबित कर दिया कि अनुभव को कोई विकल्प नहीं होता. पिछले मुकाबले में पांच विकेट चटकाने वाले शमी ने इस बार चार विकेट अपने नाम किए. शुरुआती मैचों में शमी को मौका नहीं मिला था.

undefined

कुलदीप यादव ने कप्तान जोस बटलर (10) को एक शानदार गेंद पर आउट करके स्कोर पांच विकेट पर 52 रन कर दिया. शमी ने तीसरे विकेट के रूप में मोईन अली (15) को विकेट के पीछे कैच कराया. छह विकेट पर 81 रन पर, इंग्लैंड के लिए वापसी संभव नहीं थी.

undefined

शाम को पार्क में काफी ओस थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों के लिए यह कोई समस्या नहीं थी. इससे पहले भारत को टूर्नामेंट में पहली बार पहले बल्लेबाजी का मौका मिला. लेकिन टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर करने से चूक गई. केवल रोहित और सूर्यकुमार ही थे, जिन्होंने मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी करने का तरीका खोजा.

undefined

12वें ओवर में जब भारत का स्कोर तीन विकेट पर 40 रन था तब रोहित और केएल राहुल (58 में से 39 रन) के बीच 91 रन की साझेदारी हुई. रोहित ने सूर्यकुमार के साथ 33 बहुमूल्य रन भी जोड़े, लेकिन कप्तान के आउट होने से विकेटों की झड़ी लग गई.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola