ePaper

T20 World Cup 2024 चैंपियन बना टीम इंडिया, रोहित, विराट, हार्दिक की आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो

Updated at : 30 Jun 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 चैंपियन बना टीम इंडिया, रोहित, विराट, हार्दिक की आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो

T20 World Cup 2024: Team India Won the Title

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने 2007 के बाद दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया है. रोहित की कप्तानी में यह पहली आईसीसी ट्रॉफी है. खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए.

विज्ञापन

ICC T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने केंसिग्टन ओवर ब्रिजटाउन में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया. एक बार फिर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ के लिए इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता था. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा एंड कंपनी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. इस घाव को भरने का इससे बड़ा मरहम कुछ और नहीं हो सकता. इस बड़ी जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर भावुक नजर आए. टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू नहीं रोक पाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola