AFG vs SA: T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया, पहली बार फाइनल में मारी एंट्री

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Jun 2024 8:25 AM

विज्ञापन

SA vs AFG: T-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान हार गया है. साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंच गई है.

विज्ञापन

AFG vs SA: T-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रायन लारा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और 56 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम 11.5 ओवर में 56 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका की टीम ने 1 विकेट खोकर विरोधी टीम के द्वारा दिया गया टारगेट पूरा कर लिया और फाइनल में जगह बना ली.

साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है. साउथ अफ्रीका ने मात्र 8.5 ओवर्स में 60 रन बनाकर 29 जून को बारबडोस में होने वाले फाइनल में जगह बना ली.

अफगान‍िस्तान के एक के बाद एक विकेट गिरते गए

टॉस जीतकर अफगान‍िस्तान के कप्तान राश‍िद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद अफगान‍िस्तान टीम के एक के बाद एक लगातार व‍िकेट ग‍िरते गए. अंत में पूरी टीम 11.5 ओवर्स में ही पवेलियन लौट गई. अफगान‍िस्तान टीम को सबसे पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा जो जीरो पर आउट हो गए. इसके बाद गुलबद‍िन नायब 9 रन बनाकर, इब्राह‍िम जादरान 2 रन बनाकर, मोहम्मद नबी शून्य पर और नांगेयालिया खरोटे 2 रन बनाकर सस्ते में चलते बने. 23 रन पर अफगान‍िस्तान के पांच विकेट गिर गए थे. इसके कुछ देर बाद ही अजमतुल्लाह उमरजई 10 रन बनाकर आउट हो गए.

Read Also : IND vs ENG: बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो भारत को होगा फायदा, इंग्लैंड हो जाएगा बाहर

छह विकेट के बाद भी अफगान‍िस्तान टीम नहीं संभल पाई. 50 रन के स्कोर पर करीम जनत 8 रन बनाकर आउट हुए. नूर अहमद को जीरो पर तबरेज शम्सी ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 50 रन के ही स्कोर पर कप्तान राश‍िद खान 8 रन बनाकर आउट हो गए. फ‍िर 56 रन नवीन उल हक आउट हुए और अफगान‍िस्तान की टीम इतने ही रन पर सिमट गई.

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने किया कमाल

पहले बल्लेबाजी का अफगानिस्तान का फैसला गलत साबित हुआ. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज पिच से मिल रही सीम का पूरा फायदा उठाते दिखे. मार्को जेनसन ने तीन, कैगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्किया ने 2-2 विकेट झटके जबकि स्पिनर तबरेज शम्सी को भी 3 विकेट मिला.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola