सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद राशिद खान ने क्यों ब्रायन लारा को दिया श्रेय, कहा-मेरे पास बयां करने के लिए…

Updated:
विज्ञापन
Rashid Khan

टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम पहुंच सकती है इसकी भविष्यवाणी ब्रायन लारा ने की थी, इसलिए राशिद खान ने कहा कि हमने उनकी उम्मीदों को पूरा किया.

विज्ञापन

ICC T20 World Cup 2024 AFG vs BAN : अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए पहली बार टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आठ रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की और आस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया. इस जीत के बाद खुशी जताते हुए अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि हमारे लिए यह सपना सच होने जैसा है. अगर हम यह जानने की कोशिश करें कि हमने यह सपना कैसे सच किया, तो हमें टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा.

ब्रायन लारा की उम्मीद को अफगानिस्तान ने पूरा किया

राशिद खान ने कहा कि हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, यह विश्वास हमारे मन में तब आया जब हमने न्यूजीलैंड को हराया. उन्होंने कहा कि हम सेमीफाइनल खेल रहे हैं इस अहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. राशिद खान ने कहा कि हमें सेमीफाइनल तक पहुंचाने में जिस व्यक्ति का बड़ा योगदान है, वे है ब्रायन लारा. ब्रायन लारा ने हमने जो उम्मीद लगाई थी हमने उसे पूरा किया है. राशिद खान ने कहा कि हमने ब्रायन लारा को कहा था कि हम आपको निराश नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने यह सोचा था कि इस विकेट पर 130-35 रन काफी होंगे, लेकिन हम कुछ रन पीछे रह गए. हम 115 रन बना सके और यह कहा जाए कि 15-20 रन पीछे रह गए, तो गलत नहीं होगा. हमने यह तय किया था कि हमें 10 के 10 विकेट गिराने होंगे, तब ही सेमीफाइनल का रास्ता साफ होगा और हमने यह कर दिखाया. गुलाबदीन को थोड़ा क्रैम्प था, वे परेशान थे लेकिन नवीन उल हक ने बेहतरीन गेंदबाजी की. पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया जिसकी वजह से हम जीत सके. पूरे देश में खुशी है. सभी गौरवान्वित हैं. हमें खुश होने का मौका मिला है. अभी हम इस तरह के गौरवशाली पल को जीना चाहते हैं.

ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान को चुना था

राशिद खान ने सेमीफाइनल में प्रवेश के बाद अपनी टीम के जीत का श्रेय ब्रायन लारा को इसलिए दिया क्योंकि जब क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का चुनाव किया, तो सुनील गावस्कर ने भारत, इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को रखा था. अंबाती रायडू ने भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को रखा था, जबकि ब्रायन लारा ने भारत, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान को रखा था. ब्रायन लारा की भविष्यवाणी को अफगानिस्तान की टीम ने मंगलवार को पूरा कर दिया और बांग्लादेश की टीम को आठ रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

Also Read : T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने पहली बार सेमीफाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया बाहर

T20 World Cup 2024: David Warner इस विश्व कप के बाद संन्यास लेने को तैयार

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के खिलाफ के सुरेश, राजनाथ सिंह के फोन से भी नहीं माने विपक्ष के नेता

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola