टी20 वर्ल्ड कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराया, लुंगी ने लगाया विकेट का चौका

Updated:
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराया, लुंगी ने लगाया विकेट का चौका

टी20 वर्ल्ड कप 2026: लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी और कप्तान एडेन मार्कराम की अर्धशतीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026: कप्तान एडेन मार्कराम के 59 रन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 156 रन की बना पाई. कनाडा की ओर से नवनीत धालीवाल ने 64 और हर्ष ठाकर ने 33 रनों की पारी खेली.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी ने 4 विकेट चटकाए

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मार्को जानसेन ने दो, कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिए.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडेन मार्कराम ने खेली अर्धशतकीय पारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. अफ्रीका की ओर से एडेन मार्कराम ने 59, क्विंटन डी कॉक 25, रयान रिकेल्टन 33, डेविड मिलर नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola