T20 World Cup 2026: घुटनों पर आया पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार के बाद कटाया कोलंबो का टिकट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम, फोटो एक्स
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के समर्थन में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने वाला पाकिस्तान अब घुटनों पर आ गया है. पाकिस्तान की टीम ने कोलंबो का टिकट कटा लिया है. जिससे उसके आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बढ़ गई है.
ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टी20 विश्व कप टीम के दो फरवरी की सुबह कोलंबो रवाना होने का कार्यक्रम तय कर दिया है. जिससे टूर्नामेंट और 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार की संभावना पर विराम लग गया है. पीसीबी ने दो फरवरी की सुबह कोलंबो रवाना होने के लिए पहले ही सभी तैयारियां कर ली हैं.
बांग्लादेश के समर्थन में उतरा था पाकिस्तान, टूर्नामेंट से हटने की दी थी धमकी
बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी के फैसले की आलोचना करते हुए बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा हुआ था. पाक ने धमकी दी थी कि टूर्नामेंट से हट सकता है या भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर सकता है. भारत में सुरक्षा खतरा बताते हुए बांग्लादेश ने आईसीसी से वेन्यू बदलने की मांग की थी. जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया. आईसीसी ने साफ कहा था कि टीम को भारत में सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है.
बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच हुआ है त्रिपक्षीय समझौता
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), पीसीबी और आईसीसी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता है, जिसके तहत 2027 तक आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत-पाकिस्तान के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे. इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि पाकिस्तान का पूरा विश्व कप कार्यक्रम श्रीलंका में है, यहां तक कि अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा. ऐसे में पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट या भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का कोई आधार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




