India B Team Asian Games 2026: जापान की सुविधाओं से BCCI नाराज, एशियन गेम्स 2026 में भारत भेज सकता है B टीम

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीआई (एक्स)

India B team Asian Games 2026: BCCI जापान में एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं से नाराज. होटल और सुविधाओं पर उठाई चिंता, B टीम भेजने पर हो सकता है विचार.

विज्ञापन

India B team Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत की जिस मजबूत क्रिकेट टीम को देखकर गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी, उसमें बदलाव हो सकता है. जापान में खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं से BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) कथित तौर पर खुश नहीं हैं. ऐसे में भारत अपनी पूरी ताकत वाली टीम की जगह ‘B’ टीम भेजने पर विचार कर सकता है. हालांकि, अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

विज्ञापन

500 मीटर दूर वॉशरूम ने बढ़ाई चिंता

मामला सिर्फ होटल या मैदान की सुविधा तक सीमित नहीं है. BCCI सूत्र के मुताबिक, जापान ओलंपिक अधिकारियों के साथ बैठक में खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का मुद्दा उठाया गया. बताया गया कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए हैं और वॉशरूम इन टेंट से करीब 500 मीटर दूर हैं. बोर्ड को यह व्यवस्था खिलाड़ियों के लिए असुविधाजनक लगी है.

छोटे होटल कमरों से भी BCCI परेशान

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी चिंता का कारण बताई गई है. सूत्र के अनुसार, होटल के कमरे काफी छोटे हैं. BCCI अब चाहता है कि पहले जापान में मौजूद सुविधाओं की सही तरीके से जांच हो और उसके बाद ही टीम को लेकर अंतिम फैसला किया जाए.

इसे भी पढ़े- Harmanpreet Kaur handshake: भारत-पाक मैच में हैंडशेक होगा या नहीं? हरमनप्रीत कौर ने बढ़ाया सस्पेंस

बुमराह, अय्यर और अर्शदीप वाली टीम पर संकट?

सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए कमजोर टीम नहीं चुनी थी. कप्तान श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम टीम में शामिल हैं. यानी अगर ‘B’ टीम भेजने का फैसला होता है तो यह मौजूदा घोषित टीम में बड़ा बदलाव होगा.

पहले बीसीसीआई का ऑब्जर्वर देगा रिपोर्ट

बीसीसीआई जापान में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एक ऑब्जर्वर भेजने की तैयारी में है. उसकी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि मौजूदा टीम को ही भेजना है या टीम में बदलाव करना है. इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि भारत ने B टीम भेजने का फैसला कर लिया है. अभी यह सिर्फ एक विकल्प है.

भारत के लिए क्यों अहम है एशियन गेम्स?

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होगा. पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा. भारत पिछले संस्करण में गोल्ड मेडल जीत चुका है और इस बार भी मजबूत दावेदारों में है. ऐसे में टीम में बदलाव की खबर ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi U19 team: वैभव सूर्यवंशी U-19 टीम से बाहर, आखिर क्यों?

एशियन गेम्स के लिए भारत की पुरुष T20 टीम

पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह.

एशियन गेम्स के लिए भारत की महिला T20 टीम

महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola