बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का किया बहिष्कार, कहा- हम लड़ते रहेंगे
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा- ICC ने भारत से हमारे मैच दूसरी जगह शिफ्ट करने की हमारी रिक्वेस्ट को मना कर दिया. जिसके बाद यह फैसला लिया गया. ऐसी भी खबर है, बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है.
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा- हम ICC के साथ बातचीत जारी रखेंगे. हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन हम भारत में नहीं खेलेंगे. हम लड़ते रहेंगे. ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए. मुस्तफिजुर का मामला कोई अकेला मामला नहीं है.
आईसीसी से न्याय की उम्मीद : आसिफ नजरुल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा- भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा जोखिम की स्थिति अब भी जस की तस है. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा, टीम भारत में टी20 विश्व कप नहीं खेलेगी लेकिन अब भी आईसीसी से न्याय की उम्मीद है. हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमें श्रीलंका में खेलने की अनुमति देकर न्याय करेगा. नजरुल ने कहा- अगर आईसीसी हमें शामिल करने में नाकाम रहता है तो यह विश्व क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान होगा और मेजबान देश के लिए भी विफलता होगी.
स्कॉटलैंड की लग सकती है लॉटरी
बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर लिया है. इस स्थिति में मौजूदा रैंकिंग के अनुसार स्कॉटलैंड उसकी जगह ले सकता है.
आईसीसी ने बीसीबी के अनुरोध को कर दिया था खारिज
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के टी20 विश्व कप के अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था. आईसीसी ने साफ कर दिया था कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे क्योंकि भारत में टूर्नामेंट के किसी भी स्थल पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई विश्वसनीय खतरा नहीं है.
आईसीसी बोर्ड के 16 में से 14 ने बीसीबी के अनुरोध के खिलाफ किया मतदान
आईसीसी ने बताया, बोर्ड के 16 सदस्यों में से 14 ने बीसीबी के मैच स्थानांतरित करने के अनुरोध के खिलाफ मतदान किया. आईसीसी ने बीसीबी को विचार करने और अंतिम निर्णय लेने के लिए एक और दिन का समय दिया था.
विवाद का क्या है कारण?
यह संकट बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के बाद शुरू हुआ. दरअसल बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर को इस साल के आईपीएल सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से हटाए गया. जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद घोषणा की थी कि उनकी टीम विश्व कप के ग्रुप चरण के कोलकाता और मुंबई में होने वाले मैचों के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी.
बांग्लादेश अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करना चाहता था
बांग्लादेश अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करना चाहता था। उसे विश्व कप में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ ग्रुप सी में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए