Live Updates

BAN vs RSA T20 WC: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल का ठोका दावा

Updated:
विज्ञापन

Abu Dhabi: Bangladesh’s Mohammad Naim bats during the Cricket Twenty20 World Cup match between South Africa and Bangladesh in Abu Dhabi, UAE, Tuesday, Nov. 2, 2021. AP/PTI(AP11_02_2021_000073B)

BAN vs SA T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया और सेमीफाइनल का दावा ठोका. अफ्रीका ने पहले बांग्लादेश को 84 रन पर ढेर कर दिया, फिर 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में 6 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपना दावा ठोका. अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले 84 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया. अफ्रीका की ओर से डीकॉक ने 16, दासून 22 और टेम्बा बावुमा ने नाबाद 31 रन बनाये. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने दो विकेट चटकाये, जबकि नसुम अहमद और महेदी हसनी ने एक-एक विकेट चटकाये.

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका, मार्कराम खाता खोले बिना आउट

दक्षिण अफ्रीका 6ठे ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. मार्कराम खाता खोले बिना आउट हो गये. मार्कराम को तस्कीन अहमद ने अपना शिकार बनाया.

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, हेंड्रिक्स 4 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा. हेंड्रिक्स केवल 4 रन बनाकर आउट हुए. अफ्रीका ने पहले ओवर में एक विकेट पर केवल 6 रन बनाया. पहला विकेट तस्कीन अहमद ने चटकाया.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से नॉर्टजे और रबाड़ा ने चटकाये सबसे अधिक विकेट

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाड़ा और नॉर्टजे ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. रबाड़ा ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये, तो नॉर्टजे 3.2 ओवर में केवल 8 रन देकर तीन विकेट लिये. जबकि तबरेज शम्सी ने दो और ड्वेन प्रिटोरियस ने एक विकेट चटकाये.

बांग्लादेश की टीम 84 रन पर ऑल आउट

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 84 रन पर ढेर कर दिया. बांग्लादेश की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पायी और 18.2 ओवर में पूरी टीम ऑल आउट हो गयी. बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने 24 रन बनाये और महेदी हसन 27 रन बनाये. इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया और बांग्लादेश की टीम सस्ते पर आउट हो गयी.

बांग्लादेश को 8वां झटका, तस्कीन अहमद 3 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. तस्कीन अहमद 3 रन बनाकर रन आउट हुए. तस्कीन को बावुमा ने रन आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola