T20 World Cup SL vs NED: श्रीलंका ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया
Sharjah: Sri Lanka’s Wanindu Hasaranga, second right, celebrates the dismissal of Netherlands’ captain Pieter Seelaar during Cricket Twenty20 World Cup first round match between Sri Lanka and Netherlands in Sharjah, UAE, Friday, Oct. 22, 2021. AP/PTI(AP10_22_2021_000228A)
T20 World Cup SL vs NED LIVE श्रीलंका ने आज के मुकाबले में नीदरलैंड को 10 ओवर म��ं ही 44 रन पर ढेर कर दिया है. श्रीलंका ने 7.1 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया और नीदरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया.
श्रीलंका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया
श्रीलंका ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. श्रीलंका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. 45 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर 7.1 ओवर में मैच जीत लिया है.
श्रीलंका को दूसरा झटका, चरित असलांका आउट
चरित असलांका आउट हो गये हैं. श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है. 45 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 31 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है.
श्रीलंका को पहला झटका, पथुम निसानका आउट
पथुम निसानका के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा है. दो ओवर में श्रीलंका ने 8 रन बना लिए हैं. जीत के लिए श्रीलंका को 45 रन बनाने हैं.
श्रीलंका ने नीदरलैंड को किया 44 रन पर ढेर
श्रीलंका ने नीदरलैंड को 44 रन के स्कोर पर ही ढेर कर दिया है. 10 ओवर में ही नीदरलैंड की पारी समाप्त हो गयी है. श्रीलंका को जीत के लिए 45 रन बनाने हैं.
नीदरलैंड को नौवा झटका, ब्रैंडन ग्लोवर आउट
नीदरलैंड की स्थिति बेहद खराब है. 10 वें ओवर की समाप्ति से पहले ही नीदरलैंड के 9 विकेट पवेलियन लौट गये हैं. नौवें विकेट के रूप में ब्रैंडन ग्लोवर आउट हुए हैं.
नीदरलैंड के सात विकेट गिरे, कप्तान आउट
कप्तान पीटर सीलार के रूप में नीदरलैंड को सांतवां झटका लगा है. सात ओवर की समाप्ति पर 40 रन के स्कोर पर नीदीरलैंड ने अपना सात विकेट गंवा दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए