ePaper

T20 World Cup: पाकिस्तान से हार से काफी आहत हूं, इसलिए संन्यास लिया, असगर अफगान ने खोला राज

Updated at : 31 Oct 2021 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: पाकिस्तान से हार से काफी आहत हूं, इसलिए संन्यास लिया, असगर अफगान ने खोला राज

Abu Dhabi: Afghanistan's Asghar Afghan is carried by his teammates from the field after defeating Namibia by 62 runs in their Cricket Twenty20 World Cup match in Abu Dhabi, UAE, Sunday, Oct. 31, 2021. AP/PTI(AP10_31_2021_000183B)

पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में जीत के लिये 24 रन चाहिए थे। इस मैच को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि अफगान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेने के फैसले की घोषणा कर दी. बतौर कप्तान उनके नाम सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत दिलाने का रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

अबुधाबी : पूर्व कप्तान असगर अफगान ने कहा कि उन्होंने मौजूदा टी-20 विश्व कप के बीच में ही संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें और उनके साथी खिलाड़ियों को पिछले मैच में पाकिस्तान से मिली हार से काफी दुख हुआ था. अफगानिस्तान को सुपर 12 चरण के पिछले मैच में पाकिस्तान ने पांच विकेट से हरा दिया था. आसिफ अली ने 19वें ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी.

पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में जीत के लिये 24 रन चाहिए थे। इस मैच को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि अफगान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेने के फैसले की घोषणा कर दी. बतौर कप्तान उनके नाम सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत दिलाने का रिकॉर्ड है. अफगानिस्तान की 115 मैचों में अगुआई करने वाले अफगान ने नामीबिया के खिलाफ पहली पारी खत्म होने के बाद अपने आंसू पोंछते हुए कहा कि पिछले मैच में हम काफी आहत हो गये थे इसलिये मैंने संन्यास लेने का फैसला किया.

Also Read: AFG vs NAM T20 World Cup: एक तरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से हराया

उन्होंने कहा कि काफी सारी यादे हैं, यह मेरे लिए मुश्किल था. लेकिन मुझे संन्यास लेना था. तैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने छह टेस्ट, 114 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय (नामीबिया के खिलाफ मैच को मिलाकर) मैच खेले हैं. उन्होंने सभी प्रारूपों में 4246 रन बनाये हैं. अफगान ने रविवार को नामीबिया के खिलाफ 23 गेंद में 31 रन बनाये. उन्होंने कहा कि मैं युवाओं को मौका देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि इसके लिए यह अच्छा मौका है.

उन्होंने कहा कि काफी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि अभी क्यों लेकिन यह ऐसी चीज है जिसका मैं जवाब नहीं दे सकता. आईसीसी ने अफगान को शानदार करियर के लिए बधाई दी जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है. अफगानिस्तान ने आईसीसी के जिन सात बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया है, उन सभी में यह बल्लेबाज टीम का हिस्सा रहा है.

Also Read: T-20 टूर्नामेंट के विजेताओं को CM योगी ने किया सम्मानित, कहा- ‘आपने दिखाया लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग’

आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि असगर खेल का शानदार दूत रहा है और उसने अफगानिस्तान के विश्व क्रिकेट में आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि आईसीसी की ओर से मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह आने वाले दिनों में खेल से जुड़े रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola