ePaper

T-20 टूर्नामेंट के विजेताओं को CM योगी ने किया सम्मानित, कहा- ‘आपने दिखाया लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग’

Updated at : 07 Oct 2021 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
T-20 टूर्नामेंट के विजेताओं को CM योगी ने किया सम्मानित, कहा- ‘आपने दिखाया लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग’

इस खास टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी ने लक्ष्य की पूर्ति के लिए अपनी दिव्यांगता को बाधक नहीं बनने दिया. यह काफी अच्छी बात है.

विज्ञापन

Varanasi News Updates: काशी विश्वनाथ नगरी के सिगरा स्टेडियम में दिव्यांगों के टी-20 मैच का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया. कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. इसके साथ ही पीएम मोदी के जनसेवा के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर प्रसन्नता जाहिर की. इस खास टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी ने लक्ष्य की पूर्ति के लिए अपनी दिव्यांगता को बाधक नहीं बनने दिया. यह काफी अच्छी बात है.

Also Read: Navratri 2021: गोरखधाम की शक्ति पूजा बेहद खास, तसवीरों में देखें सीएम योगी आदित्यनाथ के रूप

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि व्यक्ति के अंदर यदि जज्बा हो तो कोई भी चीज उसे रोक नहीं सकती. 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक पीएम मोदी ने सेवा, समपर्ण का एक कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें जनसेवा में पीएम मोदी के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. टी-20 मैच में देश से जितने खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर यहां उत्साह के साथ प्रदर्शन किया है. उन सभी को हृदय से धन्यवाद करता हूं.

undefined

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक पैरालंपिक का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीता. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 10 लाख से ज्यादा दिव्यांगों को पेंशन देने का कार्य करने जा रही है.

सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना और आयोजन के बारे में विचार कर रही है. भारतीय खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में देश का नाम बढ़ाया है. आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर अनिल राजभर ने कहा कि जनता यदि हमारे कार्यों से खुश और संतुष्ट होगी तो हमें दुबारा मौका देगी. आप सब जनता के फैसले के लिए छह महीने इंतजार कर लीजिए.

Also Read: लखीमपुर हिंसा: SC में सुनवाई से पहले योगी सरकार ने बनाया न्यायिक जांच आयोग, 4 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर

नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में अतिथि के रूप में मौजूद 23 मेडल जीतने वाली दीपा मालिक ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजन हुआ, जो बहुत अच्छा है. दिव्यांगों के सशक्तीकरण का इससे बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता है. पैरा खिलाड़ी होने के नाते आज गौरव महसूस हो रहा है. बदलते भारत में सरकार की मंशा है हम सबको साथ लेकर चलेंगे. सबका विकास करेंगे. उन्होंने बताया कि पैरालंपिक में पहला भारतीय महिला मेडल लेकर जब आई थी तो काफी खुशी हुई थी. चार साल के अंतराल में मोदी सरकार ने इसे बढ़ावा दिया गया. आज सभी हमारी उपलब्धि देख रहे हैं.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola