ePaper

सुरेश रैना ने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लगायी गुहार, मदद के लिए यूं आगे आये सोनू सूद

Updated at : 06 May 2021 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
सुरेश रैना ने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लगायी गुहार, मदद के लिए यूं आगे आये सोनू सूद

Suresh Raina, oxygen cylinder, aunt covid 19 Infected, Bollywood actor, Sonu Sood, help देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. दूसरी लहर में लोगों की मौत भी तेजी से हो रही है. कोरोना की तबाही से लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना भी इस महामारी से परेशान हैं.

विज्ञापन

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. दूसरी लहर में लोगों की मौत भी तेजी से हो रही है. कोरोना की तबाही से लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना भी इस महामारी से परेशान हैं.

मेरठ में रैना की आंटी कोरोना संक्रमण से जुझ रहीं हैं. उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम होता जा रहा है. वैसे में सुरेश रैना ने सोशल मीडिया में मदद के लिए गुहार लगायी. रैना ने जैसे ही ट्वीट किया, मदद करने वालों की लाइन लग गयी. जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और कोरोना काल में रियल हीरो बनकर सामने आये सोनू सूद का नाम भी आता है.

रैना ने ट्वीट किया और लिखा, मेरठ में मेरी आंटी को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है. उनकी उम्र 65 साल है और उनके फेफड़ों में इंफेक्शन है और कोरोना पॉजिटिव हैं. बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के उनका ऑक्सीजन लेवल 70 है. रैना ने मदद की गुहार लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया.

Also Read: IPL 2021 : धवन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से कर दी ऐसी अपील

रैना के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने फौरन व्यवस्था हो जाने का आश्वासन दिया. सूद ने ट्वीट किया और लिखा, 10 मिनट में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंच जाएगा भाई. मदद मिलने के बाद रैना ने ट्वीट कर सभी को धन्यवाद भी कहा.

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद रैना अपने घर पहुंच चुके हैं. जब बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया, तो रैना ने उसका समर्थन भी किया और ट्वीट किया था. रैना ने लिखा था, ये अब मजाक नहीं है! इतने सारे जीवन दांव पर लगे हैं और जीवन में इतना असहाय महसूस नहीं किया. चाहे हम कितना भी मदद करना चाहें, लेकिन हमारे पास संसाधन वाकई में खत्म हो चुके हैं. इस देश का हर एक व्यक्ति जीवन बचाने के लिए एक दूसरे के साथ खड़े हैं, जो सलाम का हकदार है.

Also Read: IPL स्थगित होने के बाद भी रांची नहीं लौटे धौनी, अपने फैसले से फिर जीता सबका दिल

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola