Suresh Raina के ममेरे भाई की धर्मशाला में सड़क दुर्घटना में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Suresh Raina

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट सुरेश रैना के ममेरे भाई और उनके दो दोस्तों की धर्मशाला में कार दुर्घटना में मौत हो गई है. यह हिट एंड रन का मामला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) के ममेरे भाई समेत दो लोगों की ‘हिट-एंड-रन’ घटना में मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, रैना के ममेरे भाई सौरभ कुमार और उनके दोस्त बुधवार को स्कूटर से जा रहे थे तभी गगल हवाई अड्डे के पास उनके वाहन की कार से टक्कर हो गई. कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (SP) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह घटना गगल में हिमाचल टिम्बर के पास बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया दुर्घटना का कारण

पुलिस के मुताबिक, हादसा कार चालक शेर सिंह की लापरवाही की वजह से हुआ. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वह मौके से भाग गया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से मंडी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 304ए (लापरवाही की वजह से मौत) और मोटर यान अधिनियम की संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola