World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा को ऐसा नहीं करना चाहिए था...सुनील गावस्कर ने गिनाई टीम इंडिया की गलती

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2023 8:22 PM

विज्ञापन

गावस्कर ने कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी की सराहना की, लेकिन रोहित जिस तरह से आउट हुए, गावस्कर उससे खासा नाराज दिखे. गावस्कर ने रोहित शर्मा का विकेट भारतीय पारी के लिए मैच बदलने वाला क्षण बताया.

विज्ञापन

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम का प्रदर्शन खिताबी भिड़ंत में बेहद खराब रहा. ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत की मजबूत बल्लेबाजी आक्रमण की पोल खुल गई और भारतीय पारी केवल 240 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन बाकी के सभी खिलाड़ियों ने निराश किया. कोहली और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जमाया, तो रोहित शर्मा फिर अर्धशतक से चूक गए और केवल 47 रन बनाकर आउट हो गए.

सुनील गावस्कर ने गिनाई भारत की गलती

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की खराब बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की. स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में बताया कि भारत के लिए मैच बदलने वाला क्षण कौन रहा. गावस्कर ने कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी की सराहना की, लेकिन रोहित जिस तरह से आउट हुए, गावस्कर उससे खासा नाराज दिखे. गावस्कर ने रोहित शर्मा का विकेट भारतीय पारी के लिए मैच बदलने वाला क्षण बताया.

रोहित शर्मा को ऐसा नहीं करना चाहिए था : गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा, रोहित शर्मा शानदार खेल रहे थे. जिस ओवर में रोहित आउट हुए, उसमें वो मैक्सवेल की तीन गेंदों में पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 10 रन बना लिए थे. लेकिन चौथी गेंद को भी जोर से मारने की कोशिश में आउट हो गए. गावस्कर ने कहा, जब ओवर में 10 रन आ चुके थे, तो रोहित शर्मा को उस तरह के शॉर्ट्स से बचना चाहिए था. हालांकि गावस्कर ने कहा, अगर रोहित उस शॉर्ट्स को अच्छे से खेलने में कामयाब होते तो सभी ताली बजाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रोहित की एक गलती भारत को भारी पड़ी.

रोहित ने खेली तूफानी पारी

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से कुल 47 रन बनाए. रोहित जब आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 76 रन था.

Also Read: रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं, युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को बताया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

2003 में भी भारतीय टीम केवल 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी

2003 में भी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. उस मैच में भारतीय टीम केवल 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी. उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में दो विकेट खोकर 359 रन बनाया था.

Also Read: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले विराट कोहली को दिया सरप्राइज गिफ्ट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola