SL vs Ireland T20 WC: श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से हराया, सुपर 12 के लिए मजबूत की दावेदारी

Updated:
विज्ञापन

Sri Lanka vs Ireland टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रनों से हरा दिया और सुपर 12 के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. श्रीलंका ने पहले 171 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, फिर आयरलैंड को 18.3 गेंदों में 101 रन पर ऑल आउट कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देखें.

विज्ञापन

श्रीलंका की ओर से हसारंगा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया

श्रीलंका की जीत में हसारंगा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने 71 रन बनाये और एक विकेट भी चटकाया. श्रीलंका की ओर से महेश थेकशाना ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि चमिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमारा ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि दुष्मंत चमीरा और हसारंगा ने एक-एक विकेट लिये.

श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से हराया

श्रीलंका ने ग्रुप मुकाबले में आयरलैंड को 70 रनोें से हरा दिया और सुपर 12 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन का स्कोर खड़ा किया, फिर आयरलैंड को 18.3 ओवर में 101 रन पर ढेर कर दिया. श्रीलंका की टीम ग्रुप ए में दो मैचों में दो जीत के साथ प्वाइंट टेबल में दो अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है.

आयरलैंड को 9वां झटका, क्रेग यंग 1 रन बनाकर आउट

आयरलैंड को 18वें ओवर की पहली गेंद पर 9वां झटका लगा. क्रेग यंग 1 रन बनाकर आउट हुए.

आयरलैंड को 8वां झटका, बालबर्नी 41 रन बनाकर आउट

आयरलैंड को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 8वां झटका लगा. बालबर्नी 39 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए.

आयरलैंड को पांचवां झटका, हैरी टेक्टर 3 रन बनाकर आउट

आयरलैंड को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. लाहिरू कुमारा ने टेक्टर को कुसाल परेरा के हाथों कैच आउट कराया.

आयरलैंड को चौथा झटका, कैंफर 24 रन बनाकर आउट

आयरलैंड को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. कैंफर 24 रन बनाकर महेश थेकशाना की गेंद पर आउट हुए. कैंफर ने 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके जमाये.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola