WPL, DC vs RCB: आरसीबी की लगातार 5वीं हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से रौंदा
WPL, Delhi Capitals vs Royal Challengers Banglore: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. सोमवार को खेले गये मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया. दिल्ली को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने केवल 4 विकेट गंवाकर 19.4 गेंद पर हासिल कर लिया.
दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में नंबर दो पर बरकरार
आरसीबी पर रोमांचक जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में अब भी नंबर दो पर बनी हुई है. दिल्ली के 5 मैचों में 4 जीत और एक मात्र हार के बाद कुल 8 अंक हो गये हैं. जबकि तालिका में टॉप पर अब भी मुंबई की टीम बनी हुई है. मुंबई ने अपने सारे 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अन्य टीमों की बात करें तो यूपी की टीम 4 अंकों के साथ नंबर तीन पर, गुजरात 2 अंकों के साथ नंबर चार पर और सबसे आखिरी स्थान पर आरसीबी की टीम बनी हुई है. आरसीबी को सभी पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उसके एक भी अंक नहीं है. जबकि गुजरात की टीम ने एक मुकाबला जीता है.
आरसीबी ने दिल्ली को दिया था 151 रन का लक्ष्य
आरसीबी की टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 150 रन बनाये. आरसीबी की ओर से एलिस पैरी ने नाबाद 67 रन बनाये जबकि रिचा घोष ने 37 रन की पारी खेली. दिल्ली की तरफ से शिखा पांडे ने 23 रन पर तीन विकेट चटकाये.
दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने मुकाबले को 19.4 गेंदों में चार विकेट गंवाकर जीत लिया. दिल्ली की ओर से मरिजान काप ने 32 गेंदों में 32 रन और जेस जोनासेन ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली. जेमिमाह रोड्रिग्स ने 32 रनों की पारी खेली. जबकि ऐलिस कैपसी ने सबसे अधिक 38 रन बनायीं. आरसीबी की ओर से आशा शोभना ने दो विकेट लिया, जबकि मेगन शुट्ट और प्रीति बोस ने एक-एक विकेट चटकाये.
दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 24 रन
दिल्ली की टीम जीत के बेहद करीब है. उसे 18 गेंदों में 24 रन चाहिए. आरसीबी ने 151 रन का लक्ष्य दिया है.
16 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 122 रन
आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 16 ओवर में 122 रन बना लिया है. दिल्ली की टीम जीत से बेहद करीब है.
मेग लैनिंग आउट, दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है. मेग लैनिंग 15 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. दिल्ली को नौवें ओवर में यह झटका लगा है. लैनिंग की जगह मैरिजैन काप क्रीज पर बल्लेबाजी करने आयी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए