Live Updates

IND vs PAK Asia Cup: बारिश ने बिगाड़ा भारत-पाकिस्तान का खेल, मैच रद्द

Updated:
विज्ञापन

India vs Pakistan, Asia cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये मुकाबले को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. वर्षा प्रभावित मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया. एक समय टीम इंडिया का स्कोर 66 रन पर चार विकेट था. भारत की ओर से ईशान किशन ने 82 और हार्दिक पांड्या ने 87 रनों की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट चटकाए.

विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ा भारत-पाकिस्तान का खेल, मैच रद्द

लगातार हो रही बारिश के कारण एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को रद्द कर दिया गया. भारतीय पारी समाप्त होने के बाद पाकिस्तानी पारी के एक गेंद भी नहीं फेंके जा सके.

IND vs PAK Asia Cup Live: बारिश के कारण पाकिस्तानी टीम को मिल सकता है ये नया टारगेट

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया है. भारतीय पारी समाप्त होने के बाद अबतक बारिश के कारण पाकिस्तानी पारी शुरू नहीं हो पायी है. हालांकि अगर बारिश थम जाती है, तो मैच आरंभ होने पर पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम नया टारगेट मिल सकता है. ऐसी संभावना है कि अगर 20 ओवर का कट किया जाता है, तो पाकिस्तान को 155 रन का टारगेट दिया जा सकता है. तो 30 ओवर में 203 और 40 ओवर में 239 का टारगेट दिया जा सकता है.

Ind vs pak live score: बारिश की वजह से फिर रुका खेल

एक बार फिर बारिश की वजह से खेल को रोका गया है. भारत की पारी 166 रनों पर समाप्त हो गयी है. पाकिस्तान की पारी शुरू होने में थोड़ा वक्त लगेगा. रात 8:15 बजे बारिश हो रही थी और मैदान पर कवर लगाया हुआ है. बारिश बंद होने के बाद अंपायर फिल्ड का निरीक्षण करेंगे और आगे के लिए फैसला लेंगे.

Ind vs pak live score: भारत ने पाकिस्तान को दिया 267 रनों का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन पर आउट हो गई. पाकिस्तान के लिये तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने चार, हारिस रऊफ और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए. भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 87 और ईशान किशन ने 82 रन बनाए.

Ind vs pak live score: भारत को लगातार दो झटके

टीम इंडिया का लगातार दो झटके लगे हैं. पहले शाहीन अफरीदी ने रवींद्र जडेजा को विकेट के पीछे कैच कराया. उसके बाद शार्दुल ठाकुर भी आउट होकर पवेलियन लौट गये. भारत का आठवां झटका लगा है. अब भी भारत का स्कोर 250 के नीचे है.

Ind vs pak live score: हार्दिक आउट, भारत को छठा झटका

हार्दिक पांड्या 87 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 90 गेंद का सामना किया. शाहीन अफरीदी ने तीसरा विकेट झटका है. टीम इंडिया को छठा झटका लगा है. भारत का स्कोर 239 रन है. नये बल्लेबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola