Live Updates

India vs Australia: रोहित-विराट के बिना भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

Mohali: Indian cricketers celebrate the wicket of Australian batter Marnus Labuschagne during the first ODI cricket match between India and Australia, in Mohali, Friday, Sept. 22, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI09_22_2023_000278A)

India vs Australia Highlights: भारत ने पंजाब के मोहाली में आज खेले गये पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली है. अपने स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव की गैरमौजूदगी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर आसान जीत दर्ज की. केएल राहुल ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाकर मेहमान टीम को 276 के स्कोर पर रोकने में मदद की. बाद में रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने 48.4 ओवर में 281 रन बनाकर जीत दर्ज की.

विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया

भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय में शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया को 276 रन पर रोकने के बाद भारत ने 48.4 ओवर में पांच विकेट पर 281 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. भारत के लिए शुभमन गिल ने 74, रुतुराज गायकवाड़ ने 71, कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने 10 ओवर में 57 रन देकर दो विकेट लिए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. भारत ने अपने स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव के बिना यह बड़ी जीत दर्ज की. भारतीय टीम पूरे मुकाबले में कभी भी दबाव में नहीं दिखी. गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकाले और अंत तक ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों को आउट कर दिया. भारत की बल्लेबाजी में भी स्थिरता दिखी. सलामी जोड़ी शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय साझेदारी की.

Ind vs Aus Live Score: सूर्या अर्धशतक जड़कर आउट

सूर्यकुमार यादव शानदार अर्धशतक जड़कर आउट हो गये हैं. सूर्या ने टीम को संकट से निकाला और लगभग जीत की दहलीज पर वह आउट हुए. उन्होंने 47 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. मैच अब भी भारत की पकड़ में है.

Ind vs Aus Live Score: भारत जीत के बेहद करीब

भारत ने 43 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 242 रन बना लिए हैं. भारत की जीत के लिए सात ओवर में अब केवल 35 रनों की जरूरत है. केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है.

Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

36 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. क्रीज पर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं. इस दौरान भारत के चार शीर्ष बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. भारत को जीत के लिए 14 ओवर में 76 रनों की जरूरत है.

Ind vs Aus Live Score: ईशान किशन आउट, भारत को चौथा झटका

ईशान किशन 18 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को चौथा झटका लगा है. पैट कमिंस ने किशन को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए हैं. शानदार शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम बीच में लड़खड़ा गयी है.

Ind vs Aus Live Score: गिल आउट, भारत को तीसरा झटका

एडम जम्पा ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया है. राहुल के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. गिल 74 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए हैं. भारत का तीसरा विकेट 26वें ओवर में 151 के स्कोर पर गिरा है. नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर ईशान किशन आए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola