Live Updates

इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की सीरीज की पहली जीत

Updated:
विज्ञापन

India vs Australia 3rd Test Highlights: इंदौर में खेले गये भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 76 रन के लक्ष्य को तीसरे दिन के पहले ही सेशन में हासिल कर सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए और भारत पर 88 रनों की बढ़त हासिल की. इससे पहले भारत की पहली पारी महज 109 रन पर सिमट गई थी. वहीं, भारत ने दूसरी पारी में 167 रन बनाये. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने 1-2 से सीरीज में वापसी कर ली है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में जीत हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 76 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में एक विकेट गंवा कर हासिल कर लिया. टीम के लिए ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाये. मार्नुस लाबुशेन ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की सीरीज में 1-2 से वापसी कर ली है.

अश्विन ने दूसरी ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दिया झटका, ख्वाजा आउट

तीसरे दिन खेल की शुरुआत करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. अश्विन ने दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (0) को चलता किया. दाएं हाथ के बल्ले मार्नस लाबुशेन क्रीज पर आए.

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन की जरूरत

इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रोमांचक होने वाला है. भारतीय टीम दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी. जिससे ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य मिला. अब भारत पर हार का संकट मंडरा रहा है. हालांकि, भारतीय फैंस को स्पिनर्स से चमत्कार की उम्मीद है.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 76 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी. इस प्रकार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया है. आज खेल का दूसरा दिन था. दो दिनों में ही तीन पारियों का खेल हो चुका है. अब तीसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया खेलना शुरू करेगी तो उसका लक्ष्य 76 रन बनाकर यह मुकाबला जीतना होगा. वहीं, भारतीय स्पिनर मेहमान टीम को पहले सेशन में शुरुआती झटके देकर दबाव बनाना चाहेंगे.

भारत को एक ही ओवर में दो झटके

टीम इंडिया को नाथल लॉयन ने एक ही ओवर में दो झटके दिये हैं. पहले चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक बनाकर आउट हुए. उसके बाद इसी ओवर में शून्य के स्कोर पर उमेश यादव का विकेट गिरा. भारत अब तक केवल 67 रन की बढ़त ले पाया है.

भारत को सातवां झटका, अश्विन आउट

टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है. रविचंद्रन अश्विन आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अक्षर पटेल क्रीज पर आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola