ePaper

Hardik Pandya Wedding: हार्दिक-नताशा की ड्रीम वेंडिग की तस्वीरें आई सामने, एक दूसरे के प्यार में खाये दिखे कपल

Updated at : 15 Feb 2023 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Hardik Pandya Wedding: हार्दिक-नताशा की ड्रीम वेंडिग की तस्वीरें आई सामने, एक दूसरे के प्यार में खाये दिखे कपल

Hardik Pandya Natasa Stankovic Wedding Photos: भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ उदयपुर में फिर से शादी कर ली है. वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके पर दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की.

विज्ञापन
undefined

Hardik Pandya Natasa Stankovic Marraige: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ एक बार फिर शादी कर ली है. दोनों की शादी वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर उदयपुर में हुई.

undefined

हार्दिक और नताशा ने ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. इससे पहले कपल ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी. इस बार उन्होंने उदयपुर में एक ग्रैंड शादी की. शादी में दोनों का बेटा अगस्त्या भी शामिल रहा.

undefined

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमने तीन साल पहले ली गई कसमों को एक बार फिर से दोहराकर प्यार के इस दिन पर वेलैंटाइन डे मनाया है. हम अपने इस प्यार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाकर वाकई धन्य हो गए हैं.’

Also Read: Women’s T20 World Cup: आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगी भारतीय टीम, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI
undefined

शादी की थीम पूरी तरह व्हाइट रखी गई. दुल्हन के रूप में नताशा ने एक सफेद गाउन पहना. बता दें कि शादी की रस्में 13 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 16 फरवरी तक चलेंगी. प्री वेडिंग फंक्शन जैसे मेंहदी, संगीत और हल्दी 13 फरवरी की शाम से ही शुरू हो गए थे.

undefined

आपको बता दें कि नताशा सर्बिया की रहने वाली हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फिल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 2018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नजर आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की ‘द बॉडी’ में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.

undefined

गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे. दोनों पहली बार एक नाइट क्लब में मिले थे. हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह नाइट क्लब में हैट लगाकर और गले में चैन पहनकर गए थे और नताशा को उनका यह स्टाइल बेहद पसंद आया था.

undefined

हार्दिक और नताशा 13 फरवरी को पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए थे. वहां से सभी ने राजस्थान के उदयपुर लिए उड़ान भरी. हार्दिक ने अपने परिवार की फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके भाई कृणाल पांड्या और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola