Live Updates

New Zealand vs Netherlands: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया, दर्ज की दूसरी जीत

Updated:
विज्ञापन

Hyderabad: New Zealand’s players celebrate the wicket of Netherlands’ batter Vikram Singh during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and Netherlands, at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, in Hyderabad, Monday, Oct. 9, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI10_09_2023_000350A)

New Zealand vs Netherlands: विश्व कप 2023 के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रनों से हरा दिया. हालांकि नीदरलैंड ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 322 रन का स्कोर खड़ा किया. 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 223 रन पर ऑल आउट हो गयी. अपने पहले मैच में नीदरलैंड को पाकिस्तान के हाथों 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ी खबरें देखने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हरा दिया 

बल्लेबाजों के कमाल के बाद मिशेल सेंटनर की फिरकी के जादू से न्यूजीलैंड ने विश्व कप में सोमवार को हैदराबाद में नीदरलैंड को 99 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई. नीदरलैंड की ओर से सिर्फ कोलिन एकरमैन (68) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए. उनके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए. न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 59 रन देकर पांच विकेट चटकाए. मैट हेनरी ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 40 रन पर तीन विकेट हासिल किए.

New Zealand vs Netherlands Live: नीदरलैंड को आठवां झटका

नीदरलैंड को आठवां झटका लगा है. रयान क्लेन को सैंटरन ने पगबाधा आउट कर दिया है. हालांकि उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन वह बेकार हो गया. क्लेन आठ रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब दो विकेट की दरकार है.

New Zealand vs Netherlands Live: नीदरलैंड को लगा सातवां झटका

नीदरलैंड को सातवां झटका लगा है. रूलोफ वान डेर मेरवे आउट हो गये हैं. एक रन बनाकर खेल रहे मेरवे को सैंटनर ने आउट किया मेरवे का कैच मैट हेनरी ने लपका. 181 के स्कोर पर नीदरलैंड को सातवां झटका 36.3 ओवर में लगा.

New Zealand vs Netherlands Live: नीदरलैंड को पांचवां झटका

नीदरलैंड को पांचवां झटका लगा है. कॉलिन एकरमैन अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए हैं. एकरमैन 73 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए. नीदरलैंड को पांचवां झटका 33वें ओवर में 157 रन के स्कोर पर लगा है.

New Zealand vs Netherlands Live: नीदरलैंड को चौथा झटका, तेजा निदामानुरु आउट

नीदरलैंड को 26वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. तेजा निदामानुरु को लैथम और फर्ग्यूसन ने रन आउट किया. आउट होने से पहले 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाया.

New Zealand vs Netherlands Live: नीदरलैंड को तीसरा झटका, बास डी लीडे आउट

नीदरलैंड को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. बास डी लीडे को रचिन रविंद्र ने अपना शिकार बनाया. डी लीडे ने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें तीन चौथे की मदद से 18 रन बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola