Ind vs SL 2nd T20 Highlights: श्रीलंका ने जीता दूसरा टी20 मुकाबला, अक्षर-सूर्या की पारी पर फिरा पानी

Updated:
विज्ञापन

India vs Sri Lanka 2nd T20 Highlights: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा. पुणे में खेले गए इस मैच श्रीलंका ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जबाव में टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी. भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 65 रन और सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस और दासुन शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि गेंदबाजों में रजिथा, शनाका और मधुसनाका ने 2-2 विकेट हासिल किए. इसी के साथ श्रीलंका ने इस सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

Ind vs SL: श्रीलंका ने जीता दूसरा टी20 मुकाबला

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया है. 207 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी. इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. अक्षर पटेल, सूर्यकुमार और शिवम मावी की तूफानी पारी कोई काम नहीं आई. श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (52) और दासुन शनाका (नाबाद 56) ने अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि गेंदबाजों में रजिथा, शनाका और मधुसनाका ने 2-2 विकेट हासिल किए.

Ind vs SL: भारत का छठा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव आउट

15.5 ओवर पर भारत को सूर्यकुमार यादव के रूप में छठा झटका लगा. सूर्यकुमार 36 गेंद पर 51 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम मावी क्रीज पर आए हैं.

Ind vs SL: अक्षर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

अक्षर पटेल ने तूफान बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके लगाये. सूर्यकुमार यादव भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए क्रीज पर मौजूद हैं.

Ind vs SL: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, दीपक हुड्डा आउट

10वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को एक और झटका लगा. भारतीय टीम ने दीपक हुड्डा के रूप में अपना पांचवा विकेट खोया. हुड्डा 12 गेंद पर 9 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल क्रीज पर आए.

IND vs SL: टीम इंडिया ने पावरप्ले में बनाये 39 रन

भारतीय टीम ने 6 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाये.

IND vs SL: भारत का चौथा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या आउट

4.4 ओवर पर भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में चौथा झटका लगा. हार्दिक पांड्या 12 गेंद पर 12 रन बनाकर करुणारत्ने की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज दीपक हुड्डा क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola