World Cup 2023: बजरंग बली का भक्त है ये साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी, बल्ले पर लिखा है 'ॐ'

Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 19 Oct 2023 4:27 PM

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के ऑल राउंडर खिलाड़ी केशव महाराज के बल्ले में ओम लिखा हुआ पाया गया. ये कोई चौकाने वाली बात नहीं है. कई बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट में 'जय श्री राम' भी लिखा है.

विज्ञापन
undefined

भारत की अगुवाई में खेला जा रहा विश्व कप मुकाबला, दो बड़े उलटफेर के साथ काफी रोमांचक मोड ले लिया है. अभी तक खेले गए मुकाबलों से ये साफ हो गया है कि आप किसी भी टीम को कम आंक सकते हैं.

undefined

17 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से मात देकर पॉइंट्स टेबल पर उलटफेर कर दिया.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी केशव महाराज ने 40 रन की पारी तो खेली मगर मैच ना जीता सके.

undefined

मैच के दौरान पाया गया कि उनके बल्ले में ओम लिखा है. जिसको देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए.

undefined

बता दें ये कोई नई बात नही है. केशव महाराज भारतीय मूल के हैं और मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी करते हैं. कई तस्वीरों में उन्हें मंदिर के बार भी देखा गया है.

undefined

साउथ अफ्रीका के कप्तान रह चुके केशव महाराज ने कई दफा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जय श्री राम पोस्ट किया है.

undefined

एक इंटरव्यू के दौरान केशव महाराज के पिता आत्मानंद महाराज ने बताया था कि उनके पूर्वज भारत में उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उनका घर सुल्तानपुर में था.

undefined

बता दें केशव महाराज के पिता भी क्रिकेटर थे. घरेलू क्रिकेट में वह विकेटकीपिंग करते थे. मगर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला. केशव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि केशव बजरंग बली के बहुत बड़े भक्त हैं.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola