T20 World Cup: सुपर 12 के सभी टीमों के नाम फाइनल, यहां देखें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :21 Oct 2022 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: सुपर 12 के सभी टीमों के नाम फाइनल, यहां देखें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण की शुरुआत शनिवार से हो रही है. भारत को पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेलना है. भारत को सुपर चार में कुल पांच मैच खेलने हैं. भारत ग्रुप बी में है. इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें हैं.

विज्ञापन
undefined

भारत बनाम पाकिस्तान : आईसीसी टी20 में भारत को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करनी है. यह मुकाबला मेलबर्न में खेला जायेगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

undefined

भारत बनाम नीदरलैंड : क्वालीफायर राउंड में शानदार प्रदर्शन कर नीदरलैंड की टीम ने सुपर 12 में जगह बनायी है. भारत का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. यह मैच सिडनी में खेला जायेगा.

undefined

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : भारत का तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा, जिसे भारत ने हाल ही में घरेलू टी20 और वनडे सीरीज में हराया है. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 04:30 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला 30 अक्टूबर में पर्थ में खेला जायेगा.

undefined

भारत बनाम बांग्लादेश : भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा. बांग्लादेश को भी भारत को हल्के में नहीं लेना होगा. यह मुकाबला 02 नवंबर को एडीलेड में खेला जायेगा.

undefined

भारत बनाम जिम्बाब्वे : जिम्बाब्वे की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण के प्रवेश कर पायी है. भारत को सुपर 12 के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला मेलबर्न में खेला जायेगा. मैच 06 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola