तुम क्या भागोगे… जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उड़ाया उनका मजाक

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन
Jasprit Bumrah Trolled: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो मेंं जस्सी की पत्नी संजना गणेशन बुमराह का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं. यह एक पूराना वीडियो है जो पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के शो का है. जिसमें बातचीत के दौरान संजना कहती हुई नजर आ रही है कि तुम क्या भगोगे, तुम्से तो रनअप में भी नहीं भागा जाता है.
Highlights
Jasprit Bumrah Trolled: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. वे टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं. इस बीच मैदान के बाहर उनका और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो गया है. इस वीडियो में संजना अपने पति बुमराह के गेंदबाजी एक्शन और रनअप को लेकर मजेदार खुलासे करती नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. यह वीडियो पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और उनकी पत्नी गीता बसरा के चैट शो ‘हूज द बॉस’ का है. इसमें संजना ने बताया कि कैसे उन्होंने शादी से पहले बुमराह की टांग खिंचाई की थी.
गिलहरी की तरह है बुमराह का एक्शन
वायरल वीडियो में हरभजन सिंह और गीता बसरा के साथ बातचीत के दौरान हंसी-मजाक चल रहा था. इसी बीच हरभजन सिंह ने संजना गणेशन से एक सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि क्या संजना ने कभी जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को कॉपी करने की कोशिश की है. इस पर संजना ने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है. तभी जसप्रीत बुमराह बीच में बोल पड़े और उन्होंने हरभजन को बताया कि संजना उनका बहुत मजाक उड़ाती हैं. बुमराह ने कहा कि संजना तो यहां तक कह चुकी हैं कि वह एक गिलहरी की तरह गेंदबाजी करते हैं. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
भागकर शादी करने वाली बात पर मजेदार जवाब
शो के दौरान संजना गणेशन ने एक और मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि यह बात तब की है जब उनकी और जसप्रीत बुमराह की शादी नहीं हुई थी. उस समय दोनों के बीच बातचीत चल रही थी. संजना ने बताया कि एक बार जस्सी (जसप्रीत बुमराह) ने उनसे मजाक में कहा कि चलो हम भागकर शादी कर लेते हैं. इस बात पर संजना ने उन्हें तुरंत करारा जवाब दिया. संजना ने बुमराह से कहा कि तुम मुझे क्या भगाकर ले जाओगे. तुम तो अपने रनअप पर भी ठीक से नहीं भागते हो, तो मेरे साथ क्या भागोगे. संजना का यह जवाब सुनकर बुमराह की बोलती बंद हो गई थी.
मार्च 2021 में हुई थी दोनों की शादी
आपको बता दें कि संजना गणेशन एक जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने मार्च 2021 में शादी की थी. यह कपल अपनी केमिस्ट्री के लिए फैंस के बीच काफी मशहूर है. अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहते हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो भी उनकी पुरानी यादों में से एक है, जो वर्ल्ड कप के दौरान दोबारा सुर्खियों में आ गया है. संजना अपने हाजिरजवाबी अंदाज के लिए जानी जाती हैं और इस वीडियो में भी उनका यही अंदाज देखने को मिल रहा है.
वर्ल्ड कप में दोनों निभा रहे जिम्मेदारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन दोनों ही अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे हैं. संजना गणेशन इस टूर्नामेंट में आईसीसी की प्रेजेंटर टीम का हिस्सा हैं और एंकरिंग करती नजर आ रही हैं.
दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखा रहे हैं. भारत बनाम नामीबिया के मैच में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 4 ओवर में केवल 20 रन दिए थे और एक विकेट भी हासिल किया.
ये भी पढ़ें-
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग 11 में हुए बदलाव, ऐसी है दोनों टीम
भारत ने नामिबिया को 93 रनों से रौंदा, गेंदबाजों का जलवा
इंग्लैंड के नाक में दम करने वाले नेपाल को इटली ने 10 विकेट से रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




