भारत ने नामिबिया को 93 रनों से रौंदा, गेंदबाजों का जलवा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Feb 2026 10:40 PM

विज्ञापन

शॉट खेलते संजू सैमसन, फोटो पीटीआई

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने नामिबिया को 93 रनों से रौंद दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नामिबिया को 210 रनों का लक्ष्य दिया और पूरी टीम को गेंदबाजों ने 116 के स्कोर पर समेट दिया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने नामीबिया के खिलाफ 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नामिबिया को 93 रनों से हरा दिया. भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है. अब भारत को 15 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है.

अरुण जेटली स्टेडियम में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने रनों की बरसात की

अरुण जेटली स्टेडियम में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने रनों की बरसात कर दी. ईशान ने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे तेज अर्धशतक भी बना डाला. हालांकि किशन 24 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्का जमाया. उसके बाद हार्दिक पांड्या ने भी 28 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली. इससे पहले नामीबिया के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को 50 रन के अंदर पहला झटका लगा था. ओपनर संजू सैमसन 8 गेंदों में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए. नामीबिया ने आज टीम में दो बदलाव किया है. जबकि भारत ने भी दो बदलाव करते हुए बीमार अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज की जगह संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.

भारतीय गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा

भारतीय गेंदबाजों के सामने नामिबिया के बल्लेबाज पानी मांगते नजर आए. वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए दो ही ओवर में तीन विकेट चटकाए. हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेन ने दो-दो विकेट अपने नाम किया. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे को भी एक विकेट मिले. नामिबिया की पूरी टीम 116 के स्कोर पर 18.2 ओवर में ढेर हो गई. पाकिस्तान से भिड़ने से पहले भारत के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित होगी.

नामीबिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन

नामीबिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन नजर आया. ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को छोड़कर बाकी के बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया. कप्तान सूर्या 12, रिंकू सिंह 1, शिवम दूबे 23, अक्षर पटेल शून्य पर आउट हो गए. भारत की ओर से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने 79 रनों की साझेदारी निभाई. जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दूबे के बीच सबसे अधिक 81 रनों की लंबी साझेदारी बनी.

टीम इंडिया ने पावरप्ले में बनाया चौथा टॉप स्कोर

ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने टी20 विश्व कप में पावरप्ले में चौथा टॉप स्कोर बना डाला. टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में टॉप स्कोर का रिकॉर्ड इस प्रकार है

92/1 – वेस्ट इंडीज बनाम अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2024;
91/1 – नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014;
89/3 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016;
86/1 – भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026

T20I में ईशान किशन ने 1-6 ओवर में दो बार जमाया अर्धशतक

टी20 अंतरराष्ट्रीय में ईशान किशन ने 1 से 6 ओवर में दूसरी बार अर्धशतक पूरा किया. ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं. उन्होंने तीन बार ऐसा किया है. जबकि रोहित शर्मा दो, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल एक-एक बार अर्धशतक जमाया है.

भारत (प्लेइंग इलेवन)

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

नामीबिया (प्लेइंग इलेवन)

लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो.

टॉस हारकर खुश हुए सूर्या, जानें क्या कहा?

टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. इससे बहुत खुश हैं. जब तक हम टॉस हारकर मैच जीत रहे हैं, तब तक हमें कोई आपत्ति नहीं है. ओस एक बड़ा फैक्टर साबित होगी. अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, वह एक-दो मैच नहीं खेल पाएंगे. संजू टीम में आए हैं, वह भी अभिषेक की तरह ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं. बुमराह सिराज की जगह टीम में आए हैं.

टॉस जीत के बाद नामीबिया के कप्तान ने क्या कहा?

भारत के खिलाफ टॉस जीत के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा- हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. पिच बहुत अच्छी है, ओस और पिच की स्थिति को देखते हुए यही सही फैसला है. दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे. हमने दो बदलाव किए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola