शर्मनाक हार: जिम्बाब्वे से हार के बाद कंगारुओं पर T20WC से बाहर होने का खतरा

Updated at : 13 Feb 2026 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
AUS vs ZIM: Glenn Maxwell Upset

ग्लेन मैक्सवेल

AUS vs ZIM: टी20 वर्ल्डकप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 146 रन पर सिमट गई. जिम्बाब्वे ने इस मैच को 23 रन से अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे (AUS vs ZIM) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए कंगारु टीम 146 रन पर सिमट गई और जिम्बाब्वे को 23 रन से जीत हासिल हो गई. जिम्बाब्वे की ओर से बेनेट ने शानदार फिफ्टी लगाई. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के सामने अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा भी मड़रा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला गया. इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे. इसके जवाब में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रन पर सिमट गई. कंगारू टीम की ओर से मैट रेन्शॉ ने शानदार फिफ्टी लगाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. रेन्शॉ के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सका. जिम्बाब्वे की ओर से मुजारबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट निकाले. उन्होने चार ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

जिम्बाब्वे की बैटिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे. बेनेट की इस पारी के चलते जिम्बाब्वे की टीम का स्कोर 169 रन तक पहुंचा. वहीं कप्तान सिकंदर रजा ने भी नाबाद 25 रन की पारी खेली. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को 20 ओवर में सिर्फ दो विकेट ही हासिल हुए. तादिवानाशे मारुमानी और रयान बर्ल के बल्ले से 35-35 रन निकले.

ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा

ऑस्ट्रेलिया पर अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली 23 रन की हार के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है. इस हार के साथ कांगरू टीम ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर खिसक गई है. इस ग्रुप में पहले स्थान पर अभी भी श्रीलंका मौजूद है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है. जिम्बाब्वे ने अबतक दोनों मैच जीते हैं और प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. उनका नेट रनरेट +1.984 है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम दो मैच के बाद भी 2 अंक पर है और उनका नेट रनरेट +1.100 है.

ये भी पढ़ें-

भारत ने नामिबिया को 93 रनों से रौंदा, गेंदबाजों का जलवा

इंग्लैंड के नाक में दम करने वाले नेपाल को इटली ने 10 विकेट से रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola