ePaper

संगीता कुमारी को जन्मदिन का बड़ा तोहफा, झारखंड की 5 महिला हॉकी खिलाड़ियों का नेशनल कैंप के लिए चयन

Updated at : 24 Dec 2021 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
संगीता कुमारी को जन्मदिन का बड़ा तोहफा, झारखंड की 5 महिला हॉकी खिलाड़ियों का नेशनल कैंप के लिए चयन

झारखंड की पांच महिला हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन निक्की प्रधान, जूनियर इंडिया टीम से खेल रही संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य रही गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा और पहली बार किसी कैंप के लिए रांची की रीमा बाखला का नाम शामिल है. इनका चयन नेशनल कैप के लिए हुआ है.

विज्ञापन

रांची : 27 दिसंबर से बेंगलुरु में आयोजित भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए वर्षों बाद एक साथ झारखंड के पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है. झारखंड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. इनका कैंप 27 दिसंबर 2021 से 28 जनवरी 2022 तक आयोजित होगा. इस कैप में पूरे देश से 60 खिलाड़ी आमंत्रित किये गये हैं.

झारखंड की पांच महिला हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन निक्की प्रधान, जूनियर इंडिया टीम से खेल रही संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य रही गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा और पहली बार किसी कैंप के लिए आमंत्रित की गयी रांची की रीमा बाखला का नाम शामिल है. इन सभी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर बेंगलुरु में होगा.

Also Read: Lucknow News: अर्जुन अवॉर्ड विजेता हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को मिली UP पुलिस में तैनाती, संभालेंगे ये जिम्मा

12 जनवरी को इन सभी एक ट्रायल लिया जायेगा. उसमें से जो बेस्ट 33 खिलाड़ी होंगे उन्हें सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में रखा जायेगा. झारखंड की पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन एक साथ होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक दशक से भी अधिक वर्षों बाद सीनियर भारतीय महिला टीम में झारखंड की पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन होना बड़ी उपलब्धि है.

सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, असुंता लकड़ा, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, बिगन सोय, कांति बा, अशोक भगत, दशरथ महतो, संजीव झा, सुरजीत झा, प्रकाश सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी.

Also Read: भारतीय हॉकी टीम के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका, एशियन चैंपियन जापान से आज होगा कांटे की टक्कर

निक्की प्रधान खुटी जिले की है वही संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और अल्फा केरकेट्टा सिमडेगा जिले के बासेंन पंचायत की रहने वाली है. जबकि रीमा बाखला रांची जिला की हुलहुंडू की रहने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola