ePaper

Lucknow News: अर्जुन अवॉर्ड विजेता हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को मिली UP पुलिस में तैनाती, संभालेंगे ये जिम्मा

Updated at : 09 Dec 2021 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: अर्जुन अवॉर्ड विजेता हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को मिली UP पुलिस में तैनाती, संभालेंगे ये जिम्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन द्वारा भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्य ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन द्वारा भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्य ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है.

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि ललित कुमार उपाध्याय के लिये पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष समूह ’ख’ में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परिधि के बाहर विशेष कार्याधिकारी का अस्थायी रूप से एक निःसंवर्गीय पद सृजित किया गया है.

अवस्थी ने बताया कि खिलाड़ियों का सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है; प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मान दिए जाने के साथ ही उन्हें सरकारी सेवा में सेवायोजित करना भी शुरू कर दिया गया है. इसी दिशा में ललित उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी है.

बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हॉकी में खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय की उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में उन्हें अर्जुन पुरस्कार, 2021 से नवाजा था. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था. वाराणसी के इस तेज तर्रार खिलाड़ी ने इसी क्रम में गुरुवार को एक नई उपलब्धि हासिल की है.

Also Read: Hockey India: भारतीय हॉकी की बदल रही तसवीर, पिछले 5 साल में सरकार ने खर्च किये 65 करोड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola