ePaper

IND vs NZ: भाग्य बहादुरों का साथ देता है, न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव पर रोहित शर्मा का आया बयान

Updated at : 14 Nov 2023 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: भाग्य बहादुरों का साथ देता है, न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव पर रोहित शर्मा का आया बयान

Ahmedabad: India's captain Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Pakistan, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Saturday, Oct. 14, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_14_2023_000445A)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि हम जैसा खेल रहे हैं, वैसा ही खेलेंगे. उन्होंने कहा भाग्य बहादुरों का साथ देती है और हमारा भी साथ देगी.

विज्ञापन
undefined

भारत ने पिछले कुछ हफ्तों में विश्व कप के लीग चरण में सभी बाधाओं को पार करते हुए अपना विजय अभियान जारी रखा लेकिन कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में भाग्य भी उनकी टीम का साथ दे.

undefined

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘समय आ गया है कि भाग्य आपका साथ दे और भाग्य बहादुरों का साथ देता है.’ रोहित ने कहा कि सिर्फ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरने के कारण मेजबान टीम को अपनी मानसिकता और रवैये को लेकर कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है.

undefined

मौजूदा विश्व कप में भारत सबसे अधिक दबदबा बनाने वाली टीम रहा है जिसने अपने सभी नौ लीग मैच जीते और अंक तालिका में शीर्ष पर रहा. टीम अब वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. सेमीफाइनल से पूर्व भारत के एकमात्र ट्रेनिंग सत्र से पूर्व रोहित ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम जो कर रहे हैं, हमें उससे कुछ अलग करने की जरूरत है.’

undefined

कप्तान ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों के रूप में दबाव हमेशा उनकी यात्रा का हिस्सा रहा है और सेमीफाइनल के लिए मैदान पर उतरते हुए भी कुछ इससे अलग नहीं होगा. रोहित ने कहा, ‘यह लीग मैच हो या सेमीफाइनल, विश्व कप मुकाबले में हमेशा दबाव होता है. हम पहले मैच से लेकर अंतिम मैच तक इससे अच्छी तरह निपटे हैं. टीम ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है.’

undefined

रोहित ने कहा, ‘हमारा ध्यान अगले दो मैचों में अच्छा क्रिकेट खेलने पर है. भारतीय क्रिकेटरों के रूप में हमेशा हमारे ऊपर दबाव होता है. मैच पर ध्यान लगाने की जरूरत है और दूसरी टीम की चुनौतियों और दबाव पर नहीं.’

undefined

रोहित के मन में न्यूजीलैंड के लिए काफी सम्मान है जिसे उन्होंने प्रतियोगिता की संभवत: ‘सबसे अनुशासित’ टीम करार दिया. भारतीय कप्तान ने कहा कि उनमें विरोधी टीम को काफी अच्छी तरह पढ़ने का गुण है.

undefined

उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड संभवत: सबसे अनुशासित टीम है. वे स्मार्ट क्रिकेट खेलते हैं, वे विरोधी टीम को काफी अच्छी तरह समझते हैं. सभी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में खेलने को लेकर उनके प्रदर्शन में बेहद निरंतरता है.’

undefined

रोहित ने कहा कि उनकी टीम पर 1983 की कपिल देव और 2011 की महेंद्र सिंह धोनी की टीम उपलब्धि को दोहराने का दबाव है लेकिन मौजूदा खिलाड़ियों का ध्यान अपने प्रदर्शन में सुधार पर है.

undefined

उन्होंने कहा, ‘यह इस टीम की खूबसूरती है. जब हमने पहली बार विश्व कप जीता था तो टीम के आधे खिलाड़ी पैदा भी नहीं हुए थे. जब हमने पिछली बार विश्व कप जीता तो आधे खिलाड़ी क्रिकेट भी नहीं खेल रहे थे.’

undefined

रोहित ने कहा, ‘मैं उन्हें इस बारे में बात करते हुए नहीं देखता कि हमने पहला और आखिरी विश्व कप कैसे जीता. ध्यान सिर्फ बेहतर होना और सुधार के लिए क्या किया जाए इस पर है. ध्यान हमेशा वर्तमान पर होता है.’ उम्मीद की जा रही है वानखेड़े स्टेडियम एक रोमांचक मुकाबले का गवाह बनेगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola