Rohit Sharma : वनडे से भी संन्यास लेंगे रोहित शर्मा! कोच ने बता दी तारीख

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 May 2025 12:50 PM

विज्ञापन

Rohit Sharma

Rohit Sharma : रोहित शर्मा का टारगेट 2027 में वनडे विश्व कप जीतना है. यह बात बचपन के कोच दिनेश लाड ने कही है. लाड ने उनके वनडे से संन्यास के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘‘रोहित ने टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया.

विज्ञापन

Rohit Sharma : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज का टारगेट 2027 में वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. भारत ने पिछले साल रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप और इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट जीता था. भारत ने 2011 के बाद वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है और देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित यह ट्रॉफी भी अपने नाम पर दर्ज करना चाहेंगे. लाड ने कहा, ”उनका (रोहित) टारगेट 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना और फिर संन्यास लेना है.’’

2027 के वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा

लाड ने कहा, ‘‘उनका टारगेट वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप था, लेकिन दुर्भाग्य से हम क्वालीफाई नहीं कर सके. अब 2027 में वर्ल्ड कप है. मैं भी चाहता हूं कि वह 2027 में विश्व कप जीते और फिर संन्यास लें.’’ वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अक्टूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. लाड ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना अपने करियर को लंबा खींचने के लिए एक रणनीतिक फैसला है.

रोहित ने जल्दबाजी में नहीं लिया फैसला

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित ने इसे (टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला) जल्दबाजी में नहीं लिया. वह वर्ल्ड कप (पिछले साल अमेरिका में) के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन अन्य दो प्रारूपों में खेलने का फैसला उनका था. उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह से सोचा होगा कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है.’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस साल जून में होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में कप्तानी करने को लेकर आश्वस्त नहीं थे, उन्होंने कहा, ‘‘इस फैसले का इंग्लैंड के आगामी दौरे से कोई लेना-देना नहीं है. उनकी सोच अगली पीढ़ी को मौका देना होगा, जैसा उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद किया था.’’

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कोच गंभीर ने एक दिन पहले दिया था ऐसा बयान

लाड ने यह भी साझा किया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित की टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर खेली गई शतकीय पारी उनका सबसे यादगार पल था. रोहित ने 2013 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रन बनाए थे. उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उनका पहला टेस्ट शतक था. यह उनकी मेरी पसंदीदा टेस्ट पारी है.‘‘

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola