Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कोच गंभीर ने एक दिन पहले दिया था ऐसा बयान

Updated:
विज्ञापन
Rohit Sharma Retirement

Rohit Sharma Retirement

Rohit Sharma Retirement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए भावुक संदेश भी दिया.

विज्ञापन

Rohit Sharma Retirement: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. हालांकि वो वनडे क्रिकेट में अब भी नजर आएंगे. टी20 अंतरराष्ट्रीय से रोहित शर्मा ने पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी.

संन्यास की घोषणा करते ही भावुक हुए रोहित शर्मा

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए रोहित शर्मा ने भावुक संदेश दिया है. उन्होंने कहा, “सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आपका शुक्रिया. मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा.”

रोहित और कोहली के भविष्य पर कोच गंभीर ने दिया था बड़ा बयान

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, “जब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए.” उन्होंने हालांकि साथ ही दावा किया कि इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए इन दो सीनियर बल्लेबाजों को चुना जाए या नहीं यह तय करने में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी.

टेस्ट टीम से कप्तानी छिनने का सता रहा था भय

इंग्लैंड में टेस्ट कप्तान के रूप में 38 वर्षीय रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी. ऐसी खबर थी कि इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान रोहित शर्मा की जगह पर किसी दूसरे खिलाड़ी को बनाया जा सकता है. रोहित शर्मा और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जब कोच गौतम गंभीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा था, “सबसे पहली बात, कोच का काम टीम का चयन करना नहीं है. चयन करना चयनकर्ताओं का काम है. कोच केवल उन 11 खिलाड़ियों का चयन करता है जो मैच खेलेंगे. ना तो मेरे से पहले कोचिंग करने वाले चयनकर्ता थे और ना ही मैं चयनकर्ता हूं.” “जब तक वे (रोहित और कोहली) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए. आप कब खेलना शुरू करते हैं और कब खेलना बंद करते हैं, यह आपका व्यक्तिगत फैसला है.”

रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में 12 साल का सफर समाप्त

रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में 12 साल का सफर समाप्त हो गया है. रोहित ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में शतक जड़ रोहित ने तहका मचा दिया था. रोहित ने उस मुकाबले में 177 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अपनी पारी में रोहित ने 23 चौके और 1 छक्का भी जमाया था. डेब्यू मैच में रोहित शर्मा को मैन ऑफ दी मैच भी मिला था.

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उन्होंने 116 पारियों में 12 शतक, 18 अर्धशतक और एक दोहरे शतक की बदौलत 4302 रन बनाया है. टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 212 रन है. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए हैं. रोहित ने 26 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola