रोहित शर्मा अब नहीं करेंगे टी20 में कप्तानी! पूर्व भारतीय स्टार ने 'हिटमैन' के भविष्य को लेकर कह दी बड़ी बात

Bengaluru: India's batter Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Netherlands, at M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Sunday, Nov. 12, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI11_12_2023_000110A)
रोहित शर्मा के टी20 भविष्य पर कई अटकलें लगाई जा रही है. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बल्लेबाज में अब भी काफी दम है. चोपड़ा का मानना है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट जरूर खेलते नजर आएंगे.

कई मीडिया रिपोर्ट्स मे दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा अब टी20 में टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. उनके टी20 भविष्य को लेकर कई अटकलें लगायी जा रही है. टी20 मे रोहित और विराट कोहली के भविष्य पर अनिश्चितता के बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एक दिलचस्प दावा किया है.

पिछले साल टी20 विश्व कप के समापन के बाद से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक भी टी20 मैच नहीं खेला है. 19 नवंबर को वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के हारने के बाद जो रिपोर्टें सामने आई हैं, उनमें कहा जा रहा है कि सबसे छोटे प्रारूप में रोहित का भविष्य समाप्त हो गया है.

हालांकि आकाश चोपड़ा को लगता है कि रोहित ने टी20 आई में उपलब्ध नहीं होने की अपनी इच्छा कभी व्यक्त नहीं की है. चोपड़ा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रोहित ने कभी भी किसी भी प्रारूप में भारत का नेतृत्व नहीं करने की इच्छा व्यक्त की है.

चोपड़ा ने कहा कि टीम प्रबंधन को उस चीज के लिए आश्वस्त होने की आवश्यकता क्यों है जिसके लिए उन्होंने कभी मना नहीं किया है. चोपड़ा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि रोहित और कोहली की टी20 से अनुपस्थिति का कारण कभी स्पष्ट नहीं किया गया है.

उन्होंने आगे कहा, ‘वास्तव में, पिछले टी20 विश्व कप के बाद से किसी ने भी यह नहीं बताया कि रोहित-विराट भारत द्वारा खेले गए किसी भी टी20 का हिस्सा क्यों नहीं थे. यह एक रहस्य है. किसी ने कभी भी इसे सुलझाने की कोशिश नहीं की.’

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई अधिकारी रोहित शर्मा को उनकी अनिच्छा के बावजूद टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए मनाना चाहेंगे.

बता दें कि रोहित ने पहले कहा था कि वह टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहते हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने वनडे विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया, उससे बीसीसीआई को यकीन हो गया है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक सफेद गेंद से खेलना जारी रखना चाहिए.

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि हां यह सवाल बना हुआ है कि हार्दिक के वापस आने पर क्या होगा. लेकिन बीसीसीआई को लगता है कि अगर रोहित टी20 में नेतृत्व करने के लिए सहमत होते हैं, तो वह टी20 विश्व कप में नेतृत्व करेंगे.

सूत्र ने यह भी बताया कि अगर रोहित निकट भविष्य में टी20 नहीं खेलना चाहेंगे तो दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी सूर्यकुमार यादव कप्तान बने रहेंगे. हुआ भी ऐसा ही बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सूर्या को टी20 और केएल राहुल को वनडे कप्तान बनाया है.

सफेद गेंद सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का नाम गायब है. दोनों केवल टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




