ePaper

‘गोल्डेन हार्ट वाले रोहित शर्मा’, ट्रैफिक में फंसी थी लैंबोर्गिनी, फिर हिटमैन ने किया कुछ ऐसा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Updated at : 24 Aug 2025 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma stuck in traffic in his lamborghini.

ट्रैफिक में अपनी कार के साथ रोहित शर्मा (बाएं), चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 विश्वकप ट्रॉफी के साथ रोहित (दाएं).

Rohit Sharma: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के बाद से मैदान से दूर हैं. टेस्ट और टी20 से रिटायर रोहित अब केवल वनडे क्रिकेट खेलेंगे. वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापसी कर सकते हैं. इस बीच मुंबई ट्रैफिक में उनकी लैम्बॉर्गिनी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

विज्ञापन

Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के समापन के बाद से मैदान पर नजर नहीं आए हैं. टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके रोहित अब केवल वनडे क्रिकेट में ही खेलते दिखेंगे. रोहित शर्मा लंबे इंतजार के बाद अक्टूबर 2025 में एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर उतर सकते हैं. टीम इंडिया का अगला वनडे अभियान अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से शुरू होना है. इसी को ध्यान में रखते हुए रोहित मुंबई स्थित अपने घर से ही तैयारियों में जुट गए हैं. इसी बीच वह मुंबई की सड़कों पर दिखे, जहां उनकी लग्जरी स्पोर्ट्स कार मुंबई ट्रैफिक में फंस गई. हालांकि, रोहित ने फैंस का दिल जीतने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया और मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वायरल हो रहे वीडियो में हिटमैन अपनी नई लैम्बॉर्गिनी कार ड्राइव करते दिख रहे हैं. मुंबई के ट्रैफिक में फंसे रोहित को एक फैन ने कैमरे में कैद कर लिया. खास बात यह रही कि जैसे ही रोहित ने देखा कि फैन उनका वीडियो बना रहा है, उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर उसका अभिवादन स्वीकार किया. वीडियो पोस्ट करने वाले फैन ने लिखा “रोहित शर्मा अपनी नई लैम्बॉर्गिनी में मुंबई के ट्रैफिक में फंस गए थे, लेकिन ट्रेनिंग के बाद घर जाते वक्त उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया.”

रोहित की अगली मैदान पर वापसी का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. उन्होंने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेला था, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था. रोहित शर्मा ने भी विराट कोहली की तरह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. क्योंकि मई से अब तक मैदान से दूर रहने के बाद दोनों दिग्गजों को फॉर्म और फिटनेस हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया को इस साल घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तीन वनडे खेलने हैं. इसके बाद अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए घरेलू सीमित ओवरों के मैचों में हिस्सा ले सकते हैं. रोहित शर्मा का सपना है कि वह 2027 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनें, ऐसे में उन्हें फिटनेस और लय पर लगातार काम करना होगा. इसके लिए रोहित भारतीय टीम के पूर्व कोच अभिषेक नायर के साथ काम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप में भी बुमराह सभी मैच नहीं खेलेंगे; एबी डिविलियर्स ने बताया कारण, इस गेंदबाज को बताया सबसे चतुर

बीते सालों में कुछ ऐसी बात…, श्रेयस अय्यर के टीम में नहीं चुने जाने पर बोले डिविलियर्स, BCCI को दिखाया आईना

ODI World Cup 2027 के स्थलों का ऐलान, इस देश में सबसे ज्यादा 44 ताबड़तोड़ मैच

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola