रवींद्र जडेजा ने तोड़ा कैलिस का रिकॉर्ड, पत्नी रिवाबा ने ऐसे किया रिएक्ट, कहा- हमारी टीम आने वाली सीरीज में…

Updated:
विज्ञापन

Rivaba Jadeja Reacts on Ravindra Jadeja Record. Image: Social Media/X

Rivaba Jadeja Reacts on Ravindra Jadeja Record: रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 1,151 दिनों तक नंबर 1 ऑलराउंडर बने रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जो ICC इतिहास में सबसे लंबा है. इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी और भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने गर्व जताते हुए इसे परिवार और भारतीय फैंस के लिए गौरवपूर्ण पल बताया.

विज्ञापन

Rivaba Jadeja Reacts on Ravindra Jadeja Record: रविंद्र जडेजा ने बीते गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में 1,151 दिनों तक नंबर 1 ऑलराउंडर बने रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल किया. यह किसी भी ऑलराउंडर के लिए आईसीसी इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल है. उन्हें ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2024 में भी शामिल किया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने पति के टेस्ट क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक नंबर 1 ऑलराउंडर बने रहने पर गर्व व्यक्त किया है. उन्होंने इसे परिवार और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़े सम्मान का क्षण बताया.

रिवाबा ने भारत के खेलों में प्रगति को स्वीकार करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और कोचों का आभार जताया और आगामी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की. उन्होंने कहा, “यह पूरे परिवार और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है. भारत खेल के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है. मैं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और कोचों का धन्यवाद देती हूं. हमारी टीम आने वाली भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करती रहे.”

आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में रवींद्र जडेजा फिलहाल 400 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं. वे बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज़ (327 अंक) से काफी आगे हैं. रविंद्र जडेजा ने जैक कैलिस और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे लंबे समय तक नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर बने रहने का इतिहास रच दिया है. उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है. साल 2024 में उन्होंने अब तक 29.27 की औसत से 527 रन बनाए हैं और 24.29 की औसत से 48 विकेट चटकाए हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि वे बल्ले और गेंद दोनों से कितने मूल्यवान खिलाड़ी हैं.

रवींद्र जडेजा का टेस्ट कैरियर

टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का उदय असाधारण रहा है. अपनी तीखी लेफ्ट आर्म स्पिन, बिजली जैसी फील्डिंग और लगातार बेहतर होती बल्लेबाजी की बदौलत वे भारत की टेस्ट टीम की रीढ़ बन चुके हैं. आईसीसी की ऑलराउंडर रैंकिंग में लगातार तीन साल से शीर्ष पर बने रहना, उनके मैच जिताने वाले प्रभाव को दर्शाता है. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में नागपुर में डेब्यू करने के बाद से जडेजा ने भारत के लिए 80 टेस्ट मैचो में प्रतिनिधित्व किया है. 

जडेजा ने 80 टेस्ट मैचों की 118 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3370 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 175* रन है. उनकी बल्लेबाजी औसत 34.74 की है और उन्होंने 4 शतक व 22 अर्धशतक लगाए हैं. जडेजा ने 6100 गेंदों का सामना किया है और उनका स्ट्राइक रेट 55.24 का रहा है. मैदान पर उनकी फील्डिंग भी शानदार रही है, जिसमें उन्होंने 46 कैच पकड़े हैं.

गेंदबाजी की बात करें तो जडेजा का टेस्ट करियर और भी ज्यादा दमदार रहा है. उन्होंने 80 टेस्ट मैचों की 150 पारियों में 18,473 गेंदें फेंकते हुए 7798 रन देकर 323 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर एक इनिंग में 7/42 रहा है. उनकी गेंदबाजी औसत 24.14 और इकॉनमी रेट 2.53 का है. जडेजा ने 13 बार 4 विकेट, 15 बार 5 विकेट और 3 बार 10 विकेट मैच में लिए हैं, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष स्पिन ऑलराउंडर्स में शुमार करता है.

बैन झेलकर पवेलियन में थे दिग्वेश राठी, फिर भी आया ‘नोटबुक सेलीब्रेशन’, बटलर को आउट कर बॉलर ने किया इशारा, Video

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को टेंशन, एक ही दिन में 3 अंग्रेजों ने जड़ा शतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ आया रनों का तूफान

जो रूट ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन कैलिस और द्रविड़ का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये कीर्तिमान

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola