Rishabh Pant Video : ऋषभ पंत ने दिला दी एमएस धोनी की याद, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ले रहे हैं मजे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Sep 2024 2:05 PM

विज्ञापन

IPL 2025: Rishabh Pant

Rishabh Pant Video : मैच के दौरान ऋषभ पंत ने एमएस धोनी की याद दिला दी. उनकी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Rishabh Pant Video : भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जा रहा है. मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने मैच में शतक जड़ा. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो उनके गुरु महेंद्र सिंह धोनी की याद ताजा कर रहा है.

दरअसल, ऋषभ पंत बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट करते हुए नजर आए. इसका वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर लगातार इसपर रिएक्शन दे रहे हैं. पंत शांतो से लेग साइड की तरफ इशारा करते हुए और कहते नजर आ रहे हैं कि अरे इधर आएगा एक… इधर कम फील्डर है…खास बात यह रही कि बांग्लादेश के कप्तान ने अपनी फील्डिंग में बदलाव भी कर दिया.

फैंस को आ गई एमएस धोनी की याद

बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत की इस हरकत ने फैंस को एमएस धोनी की याद दिला दी. धोनी ने 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी कुछ ऐसा ही किया था. जब भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, तो उस वक्त धोनी ने सब्बीर रहमान से एक फील्डर को हटाने के लिए कहा था जिसका वीडियो भी सामने आया था. तब भी धोनी का सुझाव सब्बीर रहमान ने माना था.

Read Also : Ind vs Ban 1st Test : भारत ने बांग्लादेश को दिया 515 रन का टारगेट, गिल और पंत ने जड़ा शतक

पंत ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दी और बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट दिया. शुक्रवार के स्कोर 3 विकेट पर 81 रन से आगे खेलने वाली भारतीय टीम के लिये ऋषभ पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन बल्ले से जड़े. दिसंबर 2022 में कार हादसे के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले पंत ने छठा टेस्ट शतक सिर्फ 124 गेंद में पूरा किया. उन्होंने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. पंत ने 109 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola