RCB v PBKS: बैंगलोर ने पंजाब को 6 रन से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हुई विराट की सेना
शारजाह में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश किया. विराट कोहली की टीम क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 164 रन बनाये.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब को 6 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी है. बैंगलोर ने 12 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक हासिल किए हैं और प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है. अब केवल चौथी टीम के लिए मुकाबला होना बाकी है.
पंजाब को लगातार दो झटके, मयंक के बाद सरफराज आउट
युजवेंद्र चहल ने पंजाब को एक के बाद एक दो झटके दिये हैं. सबसे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किया. उसके बाद क्रीज पर पहुंचे सरफराज को भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
निकोलस पूरन आउट, पंजाब को दूसरा झटका
निकोलस पूरन के रूप में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है. पूरन 3 रन बनाकर आउट हुए हैं. युजवेंद्र चहल की गेंद पर पडिक्कल ने उनका कैच लपका है.
मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक बनाया
मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक बनाया है. उन्होंने चहल की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. अग्रवाल ने 36 गेंद पर 50 रन बनाए.
केएल राहुल आउट, पंजाब को पहला झटका
पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज और कप्तान केएल राहुल आउट हो गये हैं. राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल के साथ 91 रन की पर्टनरशिप की.
10 ओवर की समाप्ति पर पंजाब के 81 रन
10 ओवर की समाप्ति पर पंजाब किंग्स ने 81 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल दोनों 38-38 रन बनाकर खेल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए