क्या रवि शास्त्री इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बनेंगे हेड कोच? लाइव मैच में इयोन मोर्गन ने दिया ऑफर

Updated:
विज्ञापन
क्या रवि शास्त्री इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बनेंगे हेड कोच? लाइव मैच में इयोन मोर्गन ने दिया ऑफर

नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान एक दर्शक हाथ में एक पोस्टर लिए दिखा, जिसमें लिखा था, इंग्लैंड को भारतीय कोच की जरूरत है. इसी को देखकर कमेंट्री कर रहे मोर्गन ने रवि शास्त्री से कोचिंग को लेकर सवाल पूछा.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. अबतक 8 मैच खेलकर गत चैंपियन टीम केवल दो मैच ही जीत पाई है. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि 2019 में ट्रॉफी जीतने वाली इंग्लैंड टीम का ऐसा हाल होगा.

undefined

वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने के बाद इंग्लैंड टीम में बदलाव की मांग उठने लगी है. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी और दिग्गज कमेंटेटर रवि शास्त्री को लेकर खबर आ रही है. बताया जा रहा है, रवि शास्त्री इंग्लैंड के अगले हेड कोच बन सकते हैं. खबर पढ़कर आप भी हैरान हो गए होंगे.

undefined

इंग्लैंड और नीदरलैंड लाइव मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने रवि शास्त्री को ऑफर भी दे दिया. कमेंट्री के दौरान मोर्गन ने शास्त्री से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच बनने को लेकर सवाल किया. दरअसल मोर्गन ने कोचिंग वाला सवाल एक दर्शक की डिमांड पर पूछा.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है
undefined

नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान स्क्रीन पर एक दर्शक हाथ में एक पोस्टर लिए दिखा, जिसमें लिखा था, इंग्लैंड को भारतीय कोच की जरूरत है. इसी को देखकर मोर्गन ने शास्त्री से उनकी इच्छा जानने के लिए सवाल दाग दिया.

undefined

रवि शास्त्री ने भी मोर्गन के सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. शास्त्री ने पहले तो हिंदी में जवाब दिया और कहा- आऊंगा न हिंदी सिखाने. फिर शास्त्री ने मोर्गन को अंग्रेजी में भी समझाया और कहा, हिंदी सिखाने के साथ-साथ क्रिकेट का टिप्स भी दूंगा. इसपर मोर्गन जोर-जोर से हंसने लगे.

undefined

आईसीसी ने रवि शास्त्री और इयोन मोर्गन के बीच बातचीत का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया और लिखा रवि शास्त्री इंग्लैंड के अगले कोच होंगे. आईसीसी ने यह सवाल छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी.

undefined

मालूम हो इंग्लैंड की टीम इस समय 8 में से दो मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक लेकर 7वें नंबर पर पहुंए गई है. उनके नेट रन रेट -0.885 है. इंग्लैंड का सफर वर्ल्ड कप में समाप्त हो चुका है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola