ePaper

रेलवे ने Senior Women's T20 का खिताब जीता, फाइनल में महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराया, मंधाना की पारी बेकार

Updated at : 04 May 2022 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने Senior Women's T20 का खिताब जीता, फाइनल में महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराया, मंधाना की पारी बेकार

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद महाराष्ट्र ने स्मृति मंधाना की 56 गेंद में 84 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में रेलवे ने सलामी बल्लेबाज एस मेघना (52 रन) और डी हेमलता (65 रन) के अर्धशतकों की मदद से 11 गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

रेलवे ने बुधवार को महाराष्ट्र को सात विकेट से हराकर सीनियर महिला टी20 टूर्नामेंट (Senior Women’s T20) का खिताब अपने नाम कर लिया है. रेलवे ने 11 गेंद शेष रहते हुए महाराष्ट्र के लक्ष्य को हासिल कर लिया.

बेकार गयी स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद महाराष्ट्र ने स्मृति मंधाना (smriti mandhana) की 56 गेंद में 84 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में रेलवे ने सलामी बल्लेबाज एस मेघना (S Meghana) की 52 रन की पारी और डी हेमलता (65 रन) के अर्धशतकों की मदद से 11 गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया. बायें हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने रेलवे के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 11 चौके और तीन छक्के जड़े और सलामी बल्लेबाज शिवाली शिंदे के साथ पहले विकेट के लिये 74 रन की भागीदारी निभायी. शिंदे ने 30 रन का योगदान दिया. दूसरे छोर पर बल्लेबाज आउट हो गयीं, पर मंधाना ने पारी को संभाला.

Also Read: स्मृति मंधाना ने लगाया धोनी का फेमस हेलीकॉप्टर शॉट, कहा- गेम लड़के-लड़कियों का नहीं स्टेमिना का, देखें VIDEO

रेलवे की ओर से गेंदबाजी में स्वागतिका रथ ने चटकाये तीन विकेट

रेलवे की ऑफ स्पिनर स्वागतिका रथ ने 33 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कप्तान स्नेह राणा ने एक विकेट प्राप्त किया. इस 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे की सलामी बल्लेबाज एस मेघना ने महाराष्ट्र के आक्रमण के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 गेंद में नौ चौके जड़ित 52 रन की पारी खेली. डी हेमलता ने नौ चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक जमाया लेकिन वह 17वें ओवर में आउट हो गयीं. के अंजलि सरवनी (नाबाद 26) और स्नेह राणा (नाबाद 06 रन) ने सुनिश्चित किया कि और विकेट नहीं गिरें जिससे रेलवे ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola