ePaper

PSL 2023: क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सामने होगी पेशावर जल्मी की कड़ी चुनौती, यहां देखिए प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Updated at : 08 Mar 2023 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
PSL 2023: क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सामने होगी पेशावर जल्मी की कड़ी चुनौती, यहां देखिए प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

PSL 2023, Quetta Galaditors vs Peshwar Zalmi Playing XI: पाकिस्तान सुपर लीग में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जल्मी के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस लीग में बाबर की कप्तानी वाली पेशावर काफी शानदार फॉर्म में है. ऐसे क्वेटा को आज के मुकाबले में कड़ी टक्कर मिलेगी.

विज्ञापन

PSL 2023, Quetta Galaditors vs Peshwar Zalmi: पाकिस्तान सुपर लीग में आज 8 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जल्मी के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह इस लीग का 28वां मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच रावलपिंडी के पिंडी स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. एक ओर बाबर आजम की टीम पेशावर जल्मी पीएसएल के प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार मानी ज. वहीं सरफराज खान की कप्तानी वाली क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जिंदा रखना चाहेगी. ऐसे में इस मुकाबले से पहले आज हम आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट की जानकारी देंगे.

कैसी होगी पिच

पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जल्मी के बीच होने वाला यह मुकाबला पिंडी स्पोर्टस क्लब में खेला जाएगा. इस पिच पर हमेशा से बल्लेबाजों को खूब फायदा होता है. यह बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तान की सबसे अच्छी पिच मानी जाती है. ऐसे में इस मुकाबले में 200+ का स्कोर बनते और चेज होते नजर आ सकता है. हालांकि बैटिंग डॉमिनेटिंग पिच को देखते हुए यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक अच्छा फैसला माना जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पिच पर आज कितने रन बरसते हैं.  

कैसा रहेगा मौसम

क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जल्मी के बीच ले जाने वाले मैच के दौरान रावलपिंडी में बारिश की भविष्यवाणी नहीं है. वहीं इस रोमांचक मैच के दिन तापमान 28 सेल्सियस रहने का अनुमान है. क्रिकेट के एक शानदार मैच के लिए यह शानदार मौसम है. ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जल्मी की ओर से चौके और छ्क्कों की बारिश हो सकती है.

Also Read: IND vs AUS: इन दो बदलाव के साथ आखिरी मुकाबले में उतर सकती है टीम इंडिया, जानिए संभावित Playing 11
इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है दोनों टीमें

पेशावर जल्मी – मोहम्मद हारिस ,  बाबर आजम (कप्तान) ,  सईम अयूब ,  टॉम कोहलर-कैडमोर ,  हसीबुल्ला खान (विकेटकीपर) ,  रोवमैन पॉवेल ,  आमेर जमाल ,  वहाब रियाज ,  अजमतुल्लाह उमरजई ,  मुजीब उर रहमान ,  अरशद इकबाल.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स – ओमेर यूसुफ ,  मार्टिन गुप्टिल ,  सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर) ,  मोहम्मद नवाज ,  इफ्तिखार अहमद ,  नजीबुल्लाह जादरान ,  उमर अकमल ,  ड्वेन प्रिटोरियस ,  नसीम शाह ,  नवीन-उल-हक ,  आइमल खान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola