World Cup 2023: नीदरलैंड और अफगानिस्तान के उलटफेर से दिग्गज टीमों में दहशत! वर्ल्ड कप में मचाया गदर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Oct 2023 11:18 PM

विज्ञापन

New Delhi: Afghanistan's Mujeeb Ur Rahman with teammates celebrates the wicket of England's Chris Woakes during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and England, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, Oct. 15, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_15_2023_000396A)

नीदरलैंड और अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत के बाद वर्ल्ड कप में दिग्गज टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. बाकी की टीमों में दहशत का माहौल है. वर्ल्ड कप आरंभ होने से पहले दोनों टीमों को सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में अबतक 16 मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें न्यूजीलैंड और भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है. दोनों टीमों ने अबतक खेले गए अपने सारे मुकाबले जीत लिए हैं. जबकि बाकी की 8 टीमों को एक न एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा झटका नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीमों ने दिया है. अफगानिस्तान ने जहां इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया, तो नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर तहलका मचा दिया.

नीदरलैंड और अफगानिस्तान की जीत के बाद दिग्गज टीमों में दहशत

नीदरलैंड और अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत के बाद वर्ल्ड कप में दिग्गज टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. बाकी की टीमों में दहशत का माहौल है. वर्ल्ड कप आरंभ होने से पहले दोनों टीमों को सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था. लेकिन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमों को हराकर दोनों टीमों ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है. दिग्गज टीमों को अब वर्ल्ड कप में अपने बाकी सभी मैचों को हल्के में लेने की भूल करना भारी पड़ सकता है.

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप में 14 हार के बाद दर्ज की पहली जीत

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया था और लगातार 14वीं हार के बाद वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज किया. अफगानिस्तान ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 284 रन बनाया. फिर इंग्लैंड की पूरी टीम को 40.3 ओवर में 215 रन पर समेट दिया. 2015 से वर्ल्ड कप खेल रही अफगानिस्तान की टीम को पहली जीत मिली थी.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत से भारत को बड़ा नुकसान, नंबर वन से बाहर

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर मचाया गदर

अफगानिस्तान की तूफानी जीत के बाद नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर गदर मचा दिया. मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाया. फिर दक्षिण अफ्रीका की टीम को 42.5 ओवर में 207 रन पर ही ढेर कर दिया. इस तरह नीदरलैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में बड़ी टीम के खिलाफ पहली जीत दर्ज की.

वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड की जीत

नामीबिया को 64 रनों से हराया, ब्लोमफ़ोन्टेन, 2003

स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हराया, बैसेटेरे, 2007

दक्षिण अफ़्रीका को 38 रन से हराया, धर्मशाला, 2023

Also Read: World Cup 2023: कोहली हैं इस मैदान के ‘किंग’, पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भी कर सकते हैं धमाल

प्वाइंट्स टेबल में कहां है नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीम

एक-एक मैच जीतने के बाद नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाया है. नीदरलैंड जहां दो अंक और -0.993 नेट रन रेट के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गया है, वहीं अफगानिस्तान की टीम दो अंक और -1.250 नेट रन रेट के साथ 9वें नंबर पर बनी हुई है.

Also Read: World Cup 2023: ‘पंचक काल’ में नहीं होता कोई शुभ काम, टीम इंडिया नहीं खेलेगी एक भी मुकाबला! जानें क्या है वजह?

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola