PAK vs NZ T20 WC: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
Dubai: Pakistan’s Mohammad Rizwan, right, hugs captain Babar Azam to congratulate him for scoring 50 runs during the Cricket Twenty20 World Cup match between India and Pakistan in Dubai, UAE, Sunday, Oct. 24, 2021.AP/PTI Photo(AP10_24_2021_000206A)
PAK vs NZ T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले न्यूजीलैंड को 134 रन पर रोक दिया, फिर पांच विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में 135 रन बनाकर मैच जीत लिया.
प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान टॉप पर
लगातार दो जीत के बाद पाकिस्तान प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के अब 4 अंक हो गये हैं. दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान की टीम दो अंक लेकर है. जबकि भारत पांचवें और न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.
पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की ली है. भारत को हराने के बाद दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को भी हरा दिया. न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने 5 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के स्कोर 134 रन को 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 33 और शोएब मलिक ने नाबाद 26 रन बनाये. जबकि न्यूजीलैंड की ओर से सोढ़ी ने दो विकेट चटकाये. सेंटनर, साउथी और बोल्ट ने एक-एक विकेट चटकाये.
पाकिस्तान को पांचवां झटका, इमाद वसीम 11 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान को 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पांचवां झटका लगा. इमाद वसीम 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. इमाद को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया.
पाकिस्तान को चौथा झटका, मोहम्मद रिजवान 33 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. मोहम्मद रिजवान 34 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर आउट सोढ़ी के दूसरे शिकार हुए.
पाकिस्तान को तीसरा झटका, मोहम्मद हफीज 11 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान को 11वें ओवर में तीसरा झटका लगा. मोहम्मद हफीज 11 रन बनाकर आउट हुए.
पाकिस्तान को दूसरा झटका, फखर जमान 11 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर सोढ़ी ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया. फखर जमान 17 गेंदों में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए