ePaper

अजय जडेजा की टीम ने किया बड़ा कमाल, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

Updated at : 23 Oct 2023 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
अजय जडेजा की टीम ने किया बड़ा कमाल, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

Chennai: Afghanistan's batter Rahmanullah Gurbaz being congratulated by teammate Ibrahim Zadran after his half century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Afghanistan, at MA Chidambaram Stadium in Chennai, Monday, Oct. 23, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_23_2023_000246B)

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा बड़ा उलटफेर किया है. इससे पहले अफगानिस्तान ने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को धूल चटा दी थी. इस हार से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

विज्ञापन
undefined

अफगानिस्तान ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया है. पाकिस्तान की टीम एक बार भी मैच में नहीं दिखी. अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान को हराया है. इससे पहले अफगानिस्तान को सात में से सात मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

undefined

अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप मैच में सोमवार को पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे. अफगानिस्तान ने 49 ओवर में दो विकेट पर 286 रन बनाकर जीत दर्ज की. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा इस टीम के कोच हैं और यह जीत बताता है कि भारत के क्रिकेटर्स में कितना मादा है.

undefined

इससे पहले पिछले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए जूझने वाले बाबर ने 92 गेंद पर 74 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है. शफीक ने 75 गेंद पर 58 रन की पारी खेली जबकि शादाब खान (38 गेंद पर 40) और इफ्तिखार अहमद (27 गेंद पर 40) ने बाद के ओवरों में छठे विकेट के लिए 73 रन की उपयोगी साझेदारी की. इससे पाकिस्तान सात विकेट पर 282 रन बनाने में सफल रहा, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे बौना साबित कर दिया.

undefined

जादरान और गुरबाज ने शुरू से ही सतर्कता और आक्रामकता का अच्छा नमूना पेश किया. उन्होंने पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में 10 रन लेकर संकेत दे दिए थे कि वे गेंदबाजों को हावी नहीं होने देंगे. इसके बाद जब हारिस रऊफ अपना पहला ओवर करने आए तो बल्लेबाजों ने चार चौकों की मदद से उसमें 17 रन बटोरे. अफगानिस्तान ने पहले 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 60 रन बनाए.

undefined

गुरबाज ने 38 गेंद पर अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया जबकि जादरान उनसे पहले 54 गेंद पर इस मुकाम पर पहुंचे थे. अफरीदी ने 22वें ओवर में गुरबाज को आउट करके पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई लेकिन तब तक यह सलामी जोड़ी अफगानिस्तान की तरफ से विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभा चुकी थी. गुरबाज ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया.

undefined

जादरान ने रहमत शाह के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े लेकिन हसन अली की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने से वह वनडे में अपना पांचवा शतक पूरा नहीं कर पाए. जादरान की पारी में 10 चौके शामिल हैं. रहमत शाह ने 58 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी शाहिदी के साथ मिलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया तथा अपनी टीम को विश्व कप में कुल मिलाकर तीसरी जीत दिलाई.

undefined

रहमत शाह ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि शाहिदी ने चार चौके जड़े जिसमें विजयी चौका भी शामिल है. इससे पहले धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर अफगानिस्तान ने चार स्पिनर अपनी अंतिम एकादश में शामिल किए. इनमें बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर नूर अहमद सबसे सफल रहे. उन्होंने 49 रन देकर तीन विकेट लिए. तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने 52 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

undefined

ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी (31 रन देकर एक विकेट) ने किफायती गेंदबाजी की जबकि प्रमुख स्पिनर राशिद खान और मुजीब उर रहमान को कोई सफलता नहीं मिली. पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले पावरप्ले के 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बनाए. इसमें शफीक का योगदान महत्वपूर्ण रहा जिन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए.

undefined

उनके सलामी जोड़ीदार इमाम उल हक हालांकि केवल 17 रन बना पाए और पावरप्ले के तुरंत बाद मध्यम गति के गेंदबाज अजमत उमरजई (पांच ओवर में 50 रन देकर एक विकेट) की पहली गेंद पर मिडविकेट पर कैच दे बैठे. बाबर और शफीक ने भी दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (52 रन) साझेदारी की. नूर अहमद ने शफीक को पगबाधा आउट करके अपना पहला विकेट लिया.

undefined

उन्होंने इसके बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान (08) को शार्ट फाइन लेग पर कैच कराकर अफगानिस्तान को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई. बाबर जब बड़ी पारी खेलने की तरफ अग्रसर थे तब विश्व कप के सबसे युवा खिलाड़ी नूर अहमद ने उन्हें कवर में कैच आउट कराकर पाकिस्तान की डेथ ओवरों की रणनीति गड़बड़ाने की कोशिश की. इस बीच नबी ने सौद शकील (25) को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया.

undefined

शादाब और इफ्तिखार ने हालांकि अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए. नवीन अल हक ने इन दोनों को पारी के अंतिम ओवर में आउट किया. इफ्तिखार ने अपनी पारी में चार छक्के लगाए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola