Covid-19 निगेटिव पाये जाने के बाद पाक स्पिनर काशिफ भट्टी दुबारा टीम में हुए शामिल

Updated at : 16 Jul 2020 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
Covid-19 निगेटिव पाये जाने के बाद पाक स्पिनर काशिफ भट्टी दुबारा टीम में हुए शामिल

लंदन : पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर काशिफ भट्टी को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के अनुसार दो बार कोविड-19 निगेटिव पाये जाने पर वोरसेस्टर में बाकी टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिल गयी है. तैंतीस साल के भट्टी को अगले महीने शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों के तीसरे समूह के साथ ब्रिटेन आने पर परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था.

विज्ञापन

लंदन : पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर काशिफ भट्टी को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के अनुसार दो बार कोविड-19 निगेटिव पाये जाने पर वोरसेस्टर में बाकी टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिल गयी है. तैंतीस साल के भट्टी को अगले महीने शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों के तीसरे समूह के साथ ब्रिटेन आने पर परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था.

भट्टी पाकिस्तान में पॉजिटिव पाये जाने के बाद यहां देर से आये थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नियमों के अनुसार परीक्षण में दो बार निगेटिव पाये जाने के बाद उन्हें ब्रिटेन जाने की स्वीकृति दी गयी थी. लेकिन ब्रिटेन पहुंचने पर ईसीबी ने नियमों के अनुसार जब उनका शुरुआती परीक्षण कराया तो यह पॉजिटिव आया जिसके कारण उन्हें वोरसेस्टर में बाकी पाकिस्तानी टीम से अलग रहना पड़ा.

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार अब लगातार दो निगेटिव नतीजों के बाद उन्हें टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिली है. ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, ‘अतीत में कोविड-19 संक्रमण के असर के कारण खिलाड़ी के परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आया था और इंग्लैंड के जन स्वास्थ्य विभाग और विषाणु रोग विशेषज्ञ से सलाह मशविरे के बाद सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हुए खिलाड़ी को पृथक रखा गया था.’

Also Read: पाकिस्तानी ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, लोगों ने जम कर लगाई क्लास

उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी का अब दूसरा नतीजा निगेटिव आया है और अन्य खिलाड़ियों तथा स्टाफ को संक्रमण का कोई खतरा नहीं है.’ भट्टी साथी क्रिकेटरों हैदर अली और इमरान खान तथा टीम के मालिशिए मलंग अली के साथ ब्रिटेन पहुंचे थे. इन सभी को पाकिस्तान में शुरुआती में कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था. पाकिस्तान के अधिकतर खिलाड़ी 29 जून को यहां पहुंचे थे जबकि खिलाड़ियों का दूसरा समूह पहले पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुन: परीक्षण में नेगेटिव आने पर कुछ दिन बाद यहां पहुंचा था.

दूसरे समूह में फखर जमां, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज शामिल थे. पाकिस्तानी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का तीसरा समूह आठ जुलाई को यहां पहुंचा था. पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है जिसकी शुरुआत मैनचेस्टर में पांच अगस्त से होगी.

Posted by: Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola