ePaper

World Cup 2023: पाकिस्तान के कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने हार का ठीकरा भारत पर फोड़ा, कह दी बड़ी बात

Updated at : 30 Oct 2023 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: पाकिस्तान के कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने हार का ठीकरा भारत पर फोड़ा, कह दी बड़ी बात

Chennai: Pakistan's bowler Shaheen Afridi reacts during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Afghanistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Monday, Oct. 23, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_23_2023_000210A)

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. अपनी टीम की कमियों को छुपाते हुए टीम के मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने हार का ठीकरा भारतीय परिस्थितियों पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि हम यहां की परिस्थितियों से अनजान हैं, इसलिए ऐसा हो रहा है.

विज्ञापन
undefined

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. पहले दो मुकाबले जीतने के बाद पाकिस्तान को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है. यह वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ है कि जब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा हो.

undefined

पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से आहत मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने इसके लिए भारतीय परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया. टीम को अंतिम चार में पहुंचने के उम्मीदों को बनाए रखने के लिए अपने बाकी तीनों मैचों को मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि अन्य टीमों के परिणाम भी उनके मुताबिक रहे.

undefined

बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के मुख्य कोच ब्रैडबर्न ने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति में है जहां हम नहीं रहना चाहते थे. टूर्नामेंट के इस चरण में हम अपनी किस्मत को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. इससे टीम को निराशा हुई है.’

undefined

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह टूर्नामेंट विदेशी परिस्थितियों में है. हमारा कोई भी खिलाड़ी पहले यहां नहीं खेला है. हमारे लिए प्रत्येक स्थल नया है, इसमें कोलकाता भी शामिल है.’ ब्रैडबर्न ने कहा कि उनकी टीम ने अपनी तैयारियों को सही तरीके से पूरा किया है.

undefined

उन्होंने कहा, ‘हमने प्रतिद्वंद्वी टीमों और मैच स्थल को लेकर सावधानीपूर्वक अपनी तैयारी की है. हम प्रत्येक मुकाबले के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यहां वास्तविकता यह है कि प्रत्येक स्थान हमारे लिए नया है और हम खिलाड़ियों की समझ, गुणवत्ता, कौशल और समर्थन के मामले में बिल्कुल भी वंचित महसूस नहीं करते हैं.’

undefined

स्कॉटलैंड के पूर्व कोच ब्रैडबर्न इससे पहले पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच थे. उन्होंने इस साल मई में पीसीबी ने मुख्य कोच के तौर पर दो साल का करार दिया था. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता की आदर्श तैयारी चार साल पहले शुरू हो जाती है. हमने यह तैयारी छह महीने पहले शुरू की और खासकर वनडे में अपने खेलने के तरीके में बदलाव किया. पिछले छह महीने में हमें इसके सकारात्मक परिणाम मिले.

undefined

विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम कुछ समय के लिए रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर थी. टीम अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे पायदान पर है. ब्रैडबर्न ने हालांकि रैंकिंग को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘आईसीसी रैंकिंग के संदर्भ में, हम जानते हैं कि यह जटिल हैं क्योंकि हमें भारत से खेलने का मौका नहीं मिलता है. हमें कई शीर्ष देशों से खेलने का मौका नहीं मिलता है, जिन्होंने हाल के दिनों में पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है.’

undefined

इधर, एक और बड़े घटनाक्रम में पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. उन्होंने हितो में टकराव का आरोप लगने के बाद अपना इस्तीफा पीसीबी चीफ जका अशरफ को सौंप दिया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola