Oman vs Scotland T20 WC: ओमान को हराकर स्कॉटलैंड शान से सुपर 12 में, भारत के ग्रुप में शामिल
Oman vs Scotland T20 WC Group B: वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को हराकर सुपर 12 में स्थान बना लिया है. ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हराया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अपने ग्रुप में 6 अंक लेकर टॉप पर मौजूद है.
अपने ग्रुप में स्कॉटलैंड टॉप में रहते हुए सुपर 12 में
स्कॉटलैंड की टीम अपने ग्रुप बी में लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंक लेकर टॉप में रहते हुए सुपर 12 में प्रवेश किया, जबकि बांग्लादेश की टीम चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 12 में पहुंचा.
स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हराया
स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया. स्कॉटलैंड ने पहले ओमान को 122 के स्कोर पर ढेर कर दिया, फिर 17 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. स्कॉटलैंड की यह लगातार तीसरी जीत था. स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 20, कप्तान काइल कोएट्जर ने 41, मैथ्यू क्रॉस 26 और रिची बेरिंगटन ने नाबाद 31 रन बनाये.
स्कॉटलैंड को दूसरा झटका, कोएट्जर 41 रन बनाकर आउट
स्कॉटलैंड को 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. काइल कोएट्जर 28 गेंदों में दो चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए. कोएट्जर को खावर अली ने आउट किया.
स्कॉटलैंड को पहला झटका, मुन्से 20 रन बनाकर आउट
ओमान के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने एक विकेट पर 6 ओवर में 45 रन बना लिया है. स्कॉटलैंड को पहला झटका जॉर्ज मुन्से के रूप में लगा. मुन्से 19 गेंदों में 4 चौके की मदद से 20 रन बनाये.
ओमान 122 पर ऑल आउट
ओमान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन पर ऑल आउट हो गयी. ओमान की ओर से सबसे अधिक रन इलियास ने 37 रन बनाये, जबकि जीशान 34 रन बनाकर आउट हुए. स्कॉटलैंड की ओर से जोश डेवी ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये. जबकि सफयान शरीफ और माइकल लीस्क ने दो-दो विकेट चटकाये. मार्क वाट ने एक विकेट लिये.
ओमान को 6ठा झटका, नसीम खुशी 2 रन बनाकर आउट
ओमान को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. विकेट कीपर नसीम खुशी केवल दो रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले संदीप गौड़ 5 रन बनाकर आउट हुए थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए