Coronavirus Side Effects : IPL टलने से नये खिलाड़ी निराश, खुद को प्रेरित करने के लिए कर रहे ये काम

Coronavirus Side Effects : कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 अप्रैल तक टलने से टूर्नामेंट में पहली बार खेलने के लिए तैयार युवा खिलाड़ी निराश है, लेकिन धैर्य और अभ्यास के साथ वे खुद को प्रेरित कर रहे हैं.
नयी दिल्ली/ मुंबई / चेन्नई : कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 अप्रैल तक टलने से टूर्नामेंट में पहली बार खेलने के लिए तैयार युवा खिलाड़ी निराश है, लेकिन धैर्य और अभ्यास के साथ वे खुद को प्रेरित कर रहे हैं.
बंगाल के युवा हरफनमौला शाहबाज अहमद ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से पूछने के लिए सवालों की सूची को तैयार कर रखी है, लेकिन देश में जिस तरह से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे है, रायल चैलेंजर बेंगलूर के इस खिलाड़ी का इंतजार और लंबा हो सकता है.
भारतीय अंडर -19 टीम के सितारे यशस्वी जायसवाल और कार्तिक त्यागी की भी यही स्थिति है जिन्होंने टूर्नामेंट से पहले काफी सुर्खियां बटोरी. अब उन्हें कम से कम 15 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा. तमिलनाडु के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इससे अछूते नहीं है.
हालांकि इन खिलाड़ियों का इंतजार लंबा होता जा रहा लेकिन इनका मानना है कि यह समय भी गुजर जाएगा. इस साल रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले शाहबाज ने कहा, खिलाड़ियों की बोली में जब आरसीबी ने मुझे चुना तो मेरे लिये वह सपना सच होने जैसा था कि मैं भारतीय कप्तान और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करूंगा.
उन्होंने कहा, मुझे नेट्स पर उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिलता और मैं उनसे सलाह लेता, लेकिन हम सब जानते हैं कि स्थिति कैसी है. हमें संकट के खत्म होने का इंतजार करना है. हरियाणा के मेवात में रहने वाले 25 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि , मैं खुद को फिट रखने के लिए घर में ही शारीरिक अभ्यास कर रहा हूं.
अपनी गति से सब को प्रभावित करने वाले यूपी के तेज गेंदबाज त्यागी के लिए अच्छी बात यह है कि हापुड़ के उनके घर में प्रशिक्षिण करने के लिए पर्याप्त जगह है क्योंकि उनके पिता ने घर में ही पिच तैयार की है और नेट लगाया है. इस युवा खिलाड़ी ने कहा, 18 साल की उम्र में मैं वैसी बातों को नहीं सोच सकता जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है. मेरा काम अभ्यास करना और तैयार रहना है. मैं हर दिन दो घंटे और सुबह दो घंटे शाम में प्रशिक्षण करता हूं.
उन्होंने कहा, हां, मेरे घर के पीछे के हिस्से में पिच है. इसलिए मैं एक विकेट लगाकर गेंदबाजी अभ्यास करने में सक्षम हूं. इसके साथ थोड़ा शारीरिक प्रशिक्षण भी कर रहा जो हमारे हमें हमारे ट्रेनर आनंद दाते ने दिया है. त्यागी के अंडर-19 टीम के साथी और दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के स्टार खिलाड़ी जायसवाल ने कहा कि वह अपने पहले आईपीएल को लेकर काफी रोमांचित थे, लेकिन वास्तविकता यहीं है कि अभी इंसानी जिंदगी को बचाना ज्यादा जरूरी है.
उन्होंने कहा, मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने पहले आईपीएल के लिए काफी उत्साहित था. मैं अपने कोच ज्वाला सर और टीम शिविरों में भी अपनी तैयारी कर रहा था. लेकिन हम इंसानों की तरह आशावादी रहना चाहिए. उन्होने कहा, हमारी पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि हम खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखें और उन सभी के लिए प्रार्थना करें जो वायरस से पीड़ित हैं.
घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे चक्रवर्ती के लिए खुद को साबित करने का आईपीएल सही मंच है. कोलकाता नाइट राइडर्स के से चार करोड़ रुपये की बोली हासिल करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, यह बहुत दुखद है कि दुनिया में ठहराव आ गया है. उम्मीद है, हम सभी एक साथ लड़ेंगे और वायरस को हराएंगे. मैं इस बात से चिंतित हूं कि आईपीएल कब होगा , क्योंकि मेरे लिए कई चीजें इस पर निर्भर करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










