ePaper

T20 World Cup 2022: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में नीदरलैंड ने यूएई को 3 विकेट से हराया

Updated at : 16 Oct 2022 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2022: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में नीदरलैंड ने यूएई को 3 विकेट से हराया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में नीदरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को तीन विकेट से हरा दिया है. पहले मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया. सुपर 12 में जगह बनाने की लिए आठ टीमें आपस में मुकाबला कर रही हैं. जिनमें चार को सुपर 12 में जगह मिलेगी.

विज्ञापन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में नीदरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को तीन विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है. इससे पहले हुए मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये. जवाब में नीदरलैंड ने 19.5 ओवर में 112 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

लो स्कोरिंग था मैच

संयुक्त अरब अमीरात के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद वसीम ने 47 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली. उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अरविंद ने 18 रनों की पारी खेली. एक छोर पर वसीम डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का गिरना जारी रहा. यूएई को पहला झटका 33 रन पर लगा. हालांकि इस अच्छी शुरुआत का फायदा टीम के बाकी बल्लेबाज नहीं उठा पाये. रन तो बने, लेकिन रनों की गति काफी धीमी रही.

Also Read: T20 World Cup: ओपनिंग मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को बुरी तरह हराया, 55 रन से दर्ज की जीत
यूएई ने पहली पारी में बनाये 111 रन 

20 ओवर में यूएई की टीम आठ विकेट के नुकसान पर केवन 111 रन ही बना सकी. जवाब में उतरी नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही. टीम के सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह जिस समय आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 14 रन था. किसी एक बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन सभी ने टीम के लिए कुछ न कुछ योगदान दिया. जिसकी बदौलत नीदरलैंड ने 19.5 ओवर में 112 रन बनाने में कामयाब रहा.

पहले मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका को हराया

इससे पहले सुबह हुए मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराकर सबको चौंका दिया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. नामीबिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 108 पर आउट हो गयी. यह वहीं श्रीलंका है जिसने हाल ही संपन्न हुए एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया. भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमें भी उसे नहीं हरा पाये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola